Shubhanshu Shukla Return live Updates: ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकले शुभांशु शुक्ला, लखनऊ में जश्न का माहौल, PM मोदी समेत पूरा देश कर रहा स्वागत

Shubhanshu Shukla Return live Updates: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर 18 दिन बिताने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन पर गए उनके अन्य 3 साथी मंगलवार की दोपहर तकरीबन 3.01 बजे लौट आए हैं। कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर उनकी लैंडिंग सफल रही। शुभांशु शुक्ला की टीम में पेगी व्हिटसन, स्लावोस उजनान्स्की और टिबोर कपु शामिल हैं।

Shubhanshu Shukla | Axiom-4 Mission | NASA America

शुभांशु शुक्ला समेत 4 क्रू मेंबर्स की धरती पर वापसी।

विज्ञापन

Shubhanshu Shukla Return Axiom-4 Misson Splashdown Live Updates: भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में रिकॉर्ड बनाकर धरती पर वापस लौट गए हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 18 दिन गुजारने के बाद शुभांशु शुक्ला Axiom-4 स्पेस मिशन के 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ धरती पर सफलतापूर्वक पहुंच गए हैं। इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से लौट रहा SpaceX का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आज दोपहर तकरीबन 3.01 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में वापसी की। इसके साथ Axiom-4 मिशन का शानदार समापन हो गया।

एक्सिओम-4 मिशन के तहत 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था। शुभांशु ने ISS पर कई वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिसमें पौधों की वृद्धि और माइक्रोग्रैविटी के प्रभाव का अध्ययन शामिल है। पीएम मोदी समेत पूरा देश उनका स्वागत कर रहा है। शुभांशु के घर लखनऊ में इस वक्त जश्न का माहौल है। शुभांशु शुक्ला से जुड़ी पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ