नेवी अफसर से शारीरिक संबंध और अश्लील वीडियो; परमाणु पनडुब्बी के कैप्टन की 'गंदी' हरकत

Enquiry Against Submarine Captain: समंदर के अंदर रहकर देश की रक्षा करने पर पनडुब्बी के कैप्टन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। उसकी हरकतों को देखते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद नेवी को बड़ा झटका लगा।

British Royal Navy Nuclear Submarine Captain Terminate

अधिकारी की हरकत सामने आने के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

Submarine Captain Adult Video Viral: ब्रिटेन की रॉयल नेवी के कैप्टन की ‘गंदी’ हरकत का खुलासा हुआ है। मामला सामने आने के बाद रॉयल नेवी को बड़ा झटका लगा। अधिकारियों को ऑन ड्यूटी रहते हुए कैप्टन की हरकत के बारे में जानकर अंचभा हुआ। उन्होंने तुरंत कड़ा एक्शन लेते हुए कैप्टन को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। रॉयल नेवी पहले ही पनडुब्बी कर्मियों की कमी से जूझ रही है। ऐसे में अब यह घटनाक्रम और कैप्टन का बर्खास्त होना रॉयल नेवी के लिए बड़ा झटका है।

कैप्टन के खिलाफ एक्शन लिया गया, क्योंकि समंदर के अंदर पनडुब्बी की कमान संभालते समय उसने ऑन ड्यूटी जूनियर महिला कर्मी के साथ न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसके साथ अश्लील वीडियो भी बनाए। इतना ही नहीं, उसने इन वीडियो को अपने दोस्तों को भेज दिया। कैप्टन यह हरकत उस समय करता था, जब उसके ऊपर देश और देशवासियों की रक्षा करने की जिम्मेदारी होती थी।

विज्ञापन

संबंध बनाते समय वीडियो बनाकर वायरल किए

रॉयल नेवी के शीर्ष अधिकारियों द्वारा कैप्टन के एक्स-रेटेड फुटेज पहुंचे, जिन्हें देखने के बाद अधिकारी को रॉयल नेवी से बाहर निकाल दिया गया। कैप्टन परमाणु मिसाइलों से लैस वेनगार्ड कैटेगरी की सबमरीन के कमांडर थे। पनडुब्बी के क्रू मेंबर्स ने पूछताछ में दावा किया कि जब 4 बिलियन पाउंड की और खतरनाक परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बी समुद्र के अंदर होती थी, तब दोनों शारीरिक संबंध बनाते थे।

रॉयल नेवी के सूत्रों के अनुसार, ऑन् ड्यूटी रहते हुए अफसरों को सेक्स करने की परमिशन नहीं है, फिर भी कैप्टन ने देश की रक्षा करते समय सतर्क रहने की बजाय अपनी मर्दानगी एक महिला सब-लेफ्टिनेंट की जेब में रख दी थी। जांचकर्ताओं ने कैप्टन पर एक्स-रेटेड वीडियो वायरल करने का आरोप भी लगाया। नेवी अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए टिप्पणी की कि ऑन ड्यूटी रहते हुए इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कैप्टन के खिलाफ एक्शन लिया गया, ताकि बाकी अफसर भी इससे सबक लें।

विज्ञापन

रॉयल नेवी ने अफसरों के लिए जारी की चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टन ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी की कमान हासिल करने के लिए सबसे मुश्किल पेरिशर कोर्स क्रैक किया था। पनडुब्बी की कमान संभालने से पहले वह नेवी के शिकारी जहाजों की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारियों में से एक था। रॉयल नेवी के पास 4 परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बियां हैं, जिनमें से एक हमेशा समुद्र के अंदर तैनात रहती है, ताकि परमाणु हमले की स्थिति में दुश्मनों पर हमला किया जा सके।

विज्ञापन

बता दें कि साल 2017 में भी रॉयल नेवी के एक सब-कैप्टन और उसके डिप्टी कैप्टन पर HMS विजिलेंट की 2 जूनियर महिला अधिकारियों के साथ संबंध रखने का आरोप लगा था। रॉयल नेवी ने अपने सभी अफसरों को चेतावनी दी है कि ऑन ड्यूटी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसे उसकी हरकतों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा, चाहे उसका पद या स्थिति कुछ भी हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ