बहादुर पायलट! जान देकर 400 जिंदगियां बचाई, हेलीकॉप्टर होटल की छत से टकराया और धू-धू कर जला

Helicopter Crash Video Viral: हेलीकॉप्टर क्रैश होने का वीडियो सामने आया है। हादसे में पायलट की मौत हुई है, वहीं 400 लोगों को बचा लिया गया है। होटल की छत से टकराकर हेलीकॉप्टर पूल में गिर गया और धू-धू कर जलने लगा। जानें कहां-कब और कैसे हुृआ हादसा?

Helicopter Crash

छत से टकराते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई।

विज्ञापन

Helicopter Crash in Australia: देश-दुनिया में आए दिन प्लेन और हेलीकॉप्टर क्रैश की घटनाएं हो रही हैं। आज फिर एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। हादसा ऑस्ट्रेलिया में हुआ और हेलीकॉप्टर अचानक 10 हजार फीट की ऊंचाई से होटल की छत पर गिर गया। छत पर गिरते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई, जिसमें जलकर पायलट की मौत हो गई, लेकिन पायलट ने अपनी जान गंवाकर 400 लोगों की जिंदगी बचा दी, क्योंकि उसने ATC अधिकारियों को पहले ही हेलीकॉप्टर क्रैश होने का अंदेशा जता दिया था, जिन्होंने पुलिस को फोन कर दिया और पुलिस समय रहते हादसास्थल पर पहुंच गई।

वहीं हेलीकॉप्टर के होटल की छत से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और आवाज आई तो होटल के इमरजेंसी अलार्म बजने लगे। पुलिस और होटल के सुरक्षाकर्मियों ने आनन फानन में पूरा होटल खाली कराया गया। करीब 400 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं लोगों ने अपनी आंखों से हेलीकॉप्टर को आसमान से गिरते और धू-धू कर जलते देखा तो उनमें दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने हेलीकॉप्टर के जलने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

प्रोपेलर टूटने से क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के केर्न्स शहर में हिल्टन के डबल ट्री होटल की छत के ऊपर हेलीकॉप्टर गिर गया। क्वींसलैंड पुलिस के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में आग लगने से पायलट की जलकर मौत हो गई। एक और शख्स हेलीकॉप्टर में सवार था, वह भी मारा गया। हादसा हेलीकॉप्टर के 2 प्रोपेलर टूटने हुआ। हवा के दबाव से प्रोपेलर टूटे होंगे, जिससे हेलीकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ा और वह होटल की छत पर गिर गया।

विज्ञापन

इमरजेंसी टीम ने मौके पर आकर होटल में रुके मेहमानों को रेस्क्यू करके दूसरे होटलों में पहुंचाया। होटल स्टाफ समेत करीब 400 लोग रेस्क्यू किए गए। हादसे में मारे गए दोनों लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। केर्न्स ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट प्लेस है। इस शहर में आए दिन हजारों टूरिस्ट घूमने आते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के सबसे व्यस्त शहरों में से एक है। ऐसे शहर में हेलीकॉप्टर क्रैश होना चिंता का विषय बन गया है।

विज्ञापन

लोगों ने बम फटने जैसे धमाके की आवाज सुनी

क्वींसलैंड एम्बुलेंस सेवा (क्यूएएस) के अनुसार, छत से टक्कर के कारण हेलीकॉप्टर के 2 रोटर ब्लेड टूटकर एस्प्लेनेड और होटल के पूल में जा गिरे। होटल के प्रवक्ता कैटलिन डेन्निंग्स ने मीडिया को बताया कि बम फटने जैसी आवाज आई और आग की लपटें देखी। बहुत बड़ा कान फाड़ देने वाला धमाका था। हेलीकॉप्टर का रोटर ब्लेड जमीन पर पड़ा देखा। लोगों ने गलती से उसे लैम्पपोस्ट समझ लिया था। फिर ऊपर देखा तो इमारत की खिड़की में एक बड़ा-सा छेद दिखाई दिया। ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो ने के अनुसार, होटल के आसपास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है तथा पुलिस ने आपातकाल घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ