रूस और यूक्रेन में 4 साल से चल रहे ‘महायुद्ध’ ने भारतीय मां की कोख उजाड़ दी. एक लड़की से उसका होने वाला पति छीन लिया. सुहाग का सिंदूर लगने से पहले उसकी मांग उजाड़ दी. युवक की 30 दिन पहले सगाई हुई थी और 2 महीने बाद शादी होने वाली थी, लेकिन शादी की खुशियां में मातम पसर गया. सगाई के बाद ड्यूटी पर लौटे युवक की यूक्रेन पर मिसाइल अटैक में मौत हो गई और माथे पर सेहरा बांधने से पहले उसकी अर्थी उठ गई. युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, लेकिन अब उनके बुढ़ापे की लाठी टूट चुकी है और वे बेसहारा हो गए हैं. वहीं परिवार का अब बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार है.
यूक्रेन में तट पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
ये दर्दनाक कहानी है, केरलम के एक परिवार की. मृतक का नाम अखिल जोयन है, जो केरलम के कासरगोड जिले के गांव वेल्लारिकुंडू का निवासी है. उसके पिता बिजली की दुकान पर काम करते हैं और मां बीमा एजेंट हैं. अखिल कार्गो शिप MV गोल्डन लियो पर 6 साल से तैनात था और नौकरी बदलने की सोच रहा था. हाल ही में उसने घर बनवाया था और परिवार आर्थिक रूप से उस पर निर्भर था, लेकिन बीते दिनों यूक्रेन के ओडेसा शहर के तट पर खड़े शिप पर रूस का मिसाइल अटैक हुआ, जिसमें अखिल समेत 4 नाविकों की मौत हो गई. जिनके पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं.
2 महीने बाद होने वाली थी अखिल की शादी
बलाल ग्राम पंचायत के वेल्लारिक्कुंडू वार्ड मेंबर शोबी जोसेफ ने बताया कि अखिल 3 महीने पहले घर आया था. अलप्पुझा जिले की लड़की से उसकी सगाई हुई थी और 30 दिन पहले ही वह ड्यूटी पर लौटा था. सगाई में अखिल से मुलाकात हुई थी, लेकिन सोचा नहीं था कि यह आखिरी मुलाकात होगी. 2 महीने बाद शादी होनी थी और परिवार जोर-शोर से शादी की तैयारी कर रहा था. अखिल को गांव के लोग अच्छे से जानते थे और वह काफी मिलनसार था. वह इलाके में रस्साकशी का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी था. उसकी अचानक मौत होने से पूरा गांव शोक में डूबा है. पूरे गांव को उसके पार्थिव शरीर का इंतजार है.
रूस और यूक्रेन की जंग क्या कभी नहीं होगी खत्म? 4 साल बाद भी जारी है खूनी खेल, 15000 लोगों की हुई मौत
कंपनी ने ईमेल लिखकर दी मौत की जानकारी
शोबी जोसेफ ने बताया कि अखिल के परिवार को उसकी मौत की जानकारी शिपिंग कंपनी से ईमेल से मिली. अखिल 19 साल की उम्र में कंपनी से जुड़ा था. कंपनी ने बताया कि अखिल पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ के जिस जहाज पर तैनात था, वह यूक्रेन से मक्का लेने गया था. शिप के क्रू मेंबर्स में अखिल भी शामिल था. जब जहाज मक्का लेकर यूक्रेन की ओडेसा बंदरगाह से निकला तो रूसी सेना ने हमला कर दिया, जिसमें सीरिया के 5 नाविकों समेत 10 क्रू मेंबर्स मारे गए. वहीं 8 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था. अखिल के पार्थिव शरीर को उसके वतन पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
9 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
12 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
13 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
16 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
17 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
18 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
19 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
20 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
21 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines