कैप्टन अंशुमान की पत्नी नहीं हूं...तुलना होने पर भड़कीं इन्फ्लुएंसर, बोलीं- ट्रोलर्स पर लीगल एक्शन लूंगी

Reshma Sebastian VS Smriti Singh: कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी समझकर जिस इन्फ्लुएंसर रेशमा को ट्रोल किया गया है, उनका रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने अपना अकाउंट भी हाइड कर दिया है।

Snriti Singh vs Reshma Sebastian

इन्फ्लुएंसर रेशमा हुबहू स्मृति जैसी दिखने के कारण ट्रोल हो गई हैं।

Reshma Sebastian Reaction on Trolling: कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति समझकर जिस इन्फ्लुएंसर रेशमा सेबेस्टियन को ट्रोल किया गया है, वे ट्रोलिंग से भड़क गईं है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एक पोस्ट करके ट्रोलर्स को करारा रिप्लाई दिया है।

विज्ञापन

उन्होंने एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति नहीं हूं तो बेइज्जत मत कीजिए। घृणा से भरी टिप्पणियां न कीजिए। बहुत तकलीफ हुई है और अब ट्रोलर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी। बता दें कि ट्रोलर्स के कमेंट पढ़कर रेशमा इतनी दुखी हुई हैं कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया है। सब कुछ हाइड कर दिया है।

विज्ञापन

रेशमा सेबेस्टियन ने क्या कहा?

केरला की इन्फ्लुएंसर रेशमा ने एक पोस्ट करके लिखा कि वह भारतीय सेना के शहीद जवान अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति जैसी दिखती हैं, लेकिन स्मृति नहीं हैं। ट्रोलर्स को वे स्मृति की हमशक्ल लग रही हैं, इसलिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन यह ट्रोलिंग ठीक नहीं हैं। प्रोफाइल डिटेल और बायोडाटा पढ़ लें, उसके बाद ही कोई टिप्पणी करें, क्योंकि यह स्मृति सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट या पेज नहीं है। वीडियो उन्होंने केरल में बनाया है और वे अपने पति के साथ जर्मनी में रहती हैं।

विज्ञापन

सेबेस्टियन ने एक व्यक्ति की फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें उसकी फोटो है और वह व्यक्ति सेना अधिकारी की पत्नी को लेकर कमेंट भी कर रहा है। उनकी वीडियो पर जिस तरह से स्मृति सिंह से जुड़े कमेंट किए जा रहे हैं, वह बेतुके हैं। स्मृति के बारे में गलत जानकारी फैलाने के लिए उनकी वीडियो का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमशक्ल होने से धोखा खा रहे हैं तो कमेंट करने से पहले कंफर्म कर लेना चाहिए।

रेशमा कहती हैं कि उनका फेस और हेयर स्टाइल स्मृति से मिलता जुलता है। इसी वजह से गलतफहमी हो रही है। ट्रोल करने की एक हद होती है। स्मृति बलिदानी पत्नी कैप्टन अंशुमान सिंह के लिए कीर्ति चक्र लेने के बाद सुर्खियों में आईं। उसके बाद वे लगातार ट्रोल हो रही हैं। उनके परिवार में भी विवाद चल रहा है, लेकिन इसमें रेशमा की क्या गलती है? जो वह स्मृति जैसी दिखती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ