Aaj Ki Taaza Khabar : गुजरात में अनोखी होली, रंगों की बजाय एक दूसरे पर फेंकी सब्जियां

सीएम योगी ने गोरखपुर में होली का त्योहार मनाया। RSS प्रमुख मोहन भागवत आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। नेपाल में 5 मार्च को आम चुनाव होने हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Breaking News.jpg (2)

Breaking News: आज 4 मार्च है। पूरे देश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने गोरखपुर में होली का त्योहार मनाया। RSS प्रमुख मोहन भागवत आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। नेपाल में 5 मार्च को आम चुनाव होने हैं। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

विज्ञापन

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….

विज्ञापन

LIVE UPDATES

उन्नाव में भीड़ ने पुलिस टीम पर किया पथराव

उन्नाव में जुआ की सूचना पर पहुंचे पुलिस की टीम से मारपीट की गई. सिपाही पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है. सिपाही के रवैये से खफा युवक के परिजनों ने सड़क जाम की. सड़क जाम व बवाल की सूचना पर पहुंचीं पुलिस पर भीड़ ने जमकर पथराव किया, जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज किया.

RSS चीफ मोहन भागवत ने गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर का दौरा किया

दिल्ली में कल से तीन दिन 'रायसीना डायलॉग', आएंगी दुनियाभर की हस्तियां

दिल्ली में गुरुवार से अगले तीन दिन वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर गहन चर्चा के लिए अहम माने जाने वाले 'रायसीना डायलॉग' का आयोजन होगा. हर साल होने वाले इस शिखर सम्मेलन को ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जाता है. इस वर्ष की थीम 'संसकार: Assertion, Accommodation, Advancement' रखी गई है. इसमें वैश्विक संघर्षों के समाधान, वैज्ञानिक कूटनीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते सहयोग पर विशेष मंथन होगा.

- सम्मेलन में दुनिया के 125 से अधिक देशों के प्रतिनिधि जुट रहे हैं. इनमें वर्तमान मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सैन्य कमांडर, दिग्गज उद्योगपति, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार शामिल होंगे.

- अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पर विशेष नज़र है. इसका नेतृत्व उप विदेश सचिव क्रिस्टोफर लैंडौ कर रहे हैं. लैंडौ का संबोधन आयोजन के पहले दिन ही प्रस्तावित है और ईरान युद्ध को लेकर काफी अहम माना जा रहा है.

- फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब गुरुवार को दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे.

- इसके अलावा राष्ट्रपति स्टब की प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता होगी. इसमें टेक्नोलॉजी, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. पीएम मोदी राष्ट्रपति स्टब के सम्मान में विशेष भोज का आयोजन करेंगे.

बिहार से अमरेंद्र धारी सिंह होंगे राज्यसभा चुनाव

पूर्व राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह बिहार से महागठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे. गुरुवार को वे नामांकन दाखिल करेंगे. एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा से उनका सामना होगा.

गुरुवार को पटना जाएंगे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को पटना जाएंगे. वह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार के राज्यसभा चुनाव के नामांकन में शामिल होंगे.

शरद पवार होंगे महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए MVA के उम्मीदवार

महाराष्ट्र से शरद पवार महा विकास आघाड़ी के राज्य सभा चुनाव के उम्मीदवार होंगे. शरद पवार की उम्मीदवारी को कांग्रेस ने समर्थन दिया है. सुप्रिया सुले ने महा विकास आघाड़ी का आभार व्यक्त किया. सुप्रिया सुले उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर उनका आभार भी व्यक्त करेंगी.

दिल्ली के सदर बाजार में लगी आग

भूटान के विदेश मंत्री रायसीना डायलॉग में शामिल होने दिल्ली पहुंचे

भूटान के विदेश मंत्री ल्योनपो डी. एन. धुंग्येल 11वें रायसीना डायलॉग में शामिल होने दिल्ली पहुंचे.

PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने फूंका ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला

पीडीपी चीफ महबूबा फुफ्ती ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल का विरोध करते हुए डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और जेफरी एपस्टीन के पुतले जलाए.

तेजस्वी यादव ने बेटी कात्यानी संग खेली होली

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व राजदूत एच के दुआ का निधन

पद्म भूषण एच. के. दुआ, पूर्व सांसद, एडिटर, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार और डेनमार्क में भारत के पूर्व राजदूत का आज दोपहर निधन हो गया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में अनोखी होली

गुजरात के मेहसाना के स्थानीय लोग एक-दूसरे पर सब्जियां फेंककर विशेष होली मना रहे हैं।

watch | Gujarat: Locals in Mehsana celebrate a special Holi by throwing vegetables on each other. pic.twitter.com/bQ7KVDf4PE
— ANI (@ANI) March 4, 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में एक दूसरे पर सब्जियां फेंककर मनाई होली

गुजरात के मेहसाना के स्थानीय लोग एक-दूसरे पर सब्जियां फेंककर विशेष होली मनाते हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल आम चुनाव की तैयारियां पूरी

कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने 2026 के नेपाल चुनावों के संबंध में कहा कि गुरुवार (5 मार्च) को होने वाले चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल सीएम ने खेली होली

शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने होली खेली। इस मौके पर कहा कि होली सभी के जीवन को रंगों से भर दे, हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बने और राज्य सरकार को राज्य की जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेजस्वी यादव ने बेटी के साथ खेली होली

नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने आज अपने आवास के अंदर होली खेली। तेजस्वी यादव ने अपनी बड़ी बेटी कात्यानी के साथ होली खेली है यह वीडियो लालू प्रसाद यादव के आवास के अंदर का है यहां तेजस्वी यादव अपनी बेटी कात्यानी के साथ होली खेल रहे हैं कात्यानी उन्हें अबीर और गुलाल लगा रही है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मनीष सिसोदिया के घर केजरीवाल ने खेली होली

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के आवास पर पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ होली मनाई। आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और अन्य उपस्थित थे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जेद्दाह से लौटे 200 से अधिक उमराह यात्री

सऊदी अरब के जेद्दाह में ईरान-इजराइल तनाव के कारण फंसे गुजरात के 200 से अधिक उम्राह यात्रियों को विशेष फ्लाइट से अहमदाबाद लाया गया। ये यात्री उम्राह यात्रा पर गए थे, लेकिन फ्लाइट कैंसिलेशन और तकनीकी कारणों से कई दिनों तक अटके रहे। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह जल्दी लैंड हुई फ्लाइट में सवार थे ज्यादातर बुजुर्ग और महिलाएं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब में खूब उड़ा रंग

पंजाब के आनंदपुर साहिब में तीन दिवसीय सिख त्योहार होला मोहल्ला मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी सांसद ने होली पर गाया गाना

दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ holi2026 मनाई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पैंगोंग झील के पास ITBP ने बच्चों के साथ खेली होली

पैंगोंग झील (14,300 फीट) के बर्फीले विस्तार के बीच उत्तर पश्चिम सीमांत के आईटीबीपी सैनिकों ने जीवंत गांवों के निवासियों के साथ होली मनाई। स्थानीय बच्चों ने एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने उच्च ऊंचाई वाले उत्सवों में रंग और गर्माहट भर दी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम योगी ने गोरखपुर मे खेली होली

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने खेली होली

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति ने दी होली की बधाई

President Droupadi Murmu extends greetings to the country on the occasion of holi2026 pic.twitter.com/7RgnOXGOeD
— ANI (@ANI) March 4, 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने दीं होली की शुभकामनाएं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ