कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, देखें Video

Jammu Kashmir Road Accident : जम्मू कश्मीर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पूरा परिवार अपनी कार से कहीं जा रहा है। इस दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी अचानक से खाई में गिर गई, जिससे सभी लोगों की जान चली गई।

Kashmir Accident

जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा।

विज्ञापन

Jammu Kashmir Road Accident : जम्मू कश्मीर से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। एक कार अचानक से खाई में जा पलटी, जिसमें एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अनंतनाग जिले में हुआ हादसा

विज्ञापन

साउथ कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित डक्सुम क्षेत्र के पास यह हादसा हुआ। एक परिवार के आठ मेंबर टाटा सूमो से किश्तवाड़ से मारवाह की ओर जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर गाड़ी का कंट्रोल खो बैठा और सूमो सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। नीचे बड़े-बड़े पत्थर से थे, उसके ऊपर टाटा सूमो गिरी, जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद गाड़ी में फंस गया था परिवार 

आसपास के लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गाड़ी में फंसे 8 लोगों को बाहर निकाला। पुलिस सभी को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इस हादसे की सूचना मृतकों के रिश्तेदारों को दी।

विज्ञापन

किश्तवाड़ के रहने वाले थे मृतक

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि टाटा सूमो में बैठे सभी लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे, 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके रिश्तेदारों को सौंप दिए जाएंगे। मृतक मूलरूप से किश्तवाड़ के रहने वाले थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गाड़ी की स्पीड तेज थी, जिससे यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने भी की पुलिस की मदद

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही दो एंबुलेस भी घटनास्थल पर पहुंची, जिससे लोगों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अभीतक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की मदद के लिए स्थानीय लोग भी आए थे। दुर्घटनाग्रस्त टाटा सूमो का नंबर JK03H 9017 है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ