Karnataka High Court: कर्नाटक हाईकोर्ट के छह जजों और पीआरओ को धमकी मिली है। 50 लाख रुपए पाकिस्तान के एक बैंक अकाउंट में जमा करने के के लिए कहा गया है। न देने पर जान से मारने की बात कही गई है। इस संबंध में पीआरओ ने केंद्रीय सीईएन अपराध पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 जुलाई की शाम करीब 7 बजे पीआरओ के. मुरलीधर को इंटरनेशनल नंबर से एक धमकी भरा कॉल आया। साथ ही एक मैसेज भी मिला, जो हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में था। मुरलीधर की तहरीर पर सेंट्रल क्राइम पुलिस ने 14 जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी।
और पढ़िए – मैं वापस आ रही हूं अचानक क्यों बदला अंजू का मूड VIDEO जारी कर पाकिस्तान से लौटने की कही बात
इन जजों को मिली धमकी
पुलिस ने कहा कि न्यायमूर्ति मोहम्मद नवाज, न्यायमूर्ति एचटी नरेंद्र प्रसाद, न्यायमूर्ति अशोक निजगन्नावर (सेवानिवृत्त), न्यायमूर्ति एचपी संदेश, न्यायमूर्ति के नटराजन और न्यायमूर्ति बी वीरप्पा (सेवानिवृत्त) सहित उच्च न्यायालय के छह न्यायाधीशों को ‘दुबई गिरोह’ के माध्यम से मारने की धमकी दी गई थी।
मैसेज में पांच संदिग्ध मोबाइल फोन नंबर भी थे और धमकी भी थी। एफआईआर में कहा गया है कि धमकी भरे संदेश में पाकिस्तान के एक बैंक खाते में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 507 और 504 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 75 और 66 (एफ) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, पुलिस ने इसे प्रथम अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया है।
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: ऑनलाइन लुटेरों ने निकाली नई तरकीब, हैदराबाद में 15 हजार लोगों को लगाया 700 करोड़ का चूना
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
50 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
1 hr ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
6 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines