'पाकिस्तान के इस अकाउंट में 50 लाख जमा करो...', कर्नाटक हाईकोर्ट के 6 जजों और PRO को मिली धमकी

Karnataka High Court, Death Threats, Dubai Gang, Pakistan

Karnataka High Court

Karnataka High Court: कर्नाटक हाईकोर्ट के छह जजों और पीआरओ को धमकी मिली है। 50 लाख रुपए पाकिस्तान के एक बैंक अकाउंट में जमा करने के के लिए कहा गया है। न देने पर जान से मारने की बात कही गई है। इस संबंध में पीआरओ ने केंद्रीय सीईएन अपराध पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 जुलाई की शाम करीब 7 बजे पीआरओ के. मुरलीधर को इंटरनेशनल नंबर से एक धमकी भरा कॉल आया। साथ ही एक मैसेज भी मिला, जो हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में था। मुरलीधर की तहरीर पर सेंट्रल क्राइम पुलिस ने 14 जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन जजों को मिली धमकी

पुलिस ने कहा कि न्यायमूर्ति मोहम्मद नवाज, न्यायमूर्ति एचटी नरेंद्र प्रसाद, न्यायमूर्ति अशोक निजगन्नावर (सेवानिवृत्त), न्यायमूर्ति एचपी संदेश, न्यायमूर्ति के नटराजन और न्यायमूर्ति बी वीरप्पा (सेवानिवृत्त) सहित उच्च न्यायालय के छह न्यायाधीशों को ‘दुबई गिरोह’ के माध्यम से मारने की धमकी दी गई थी।

मैसेज में पांच संदिग्ध मोबाइल फोन नंबर भी थे और धमकी भी थी। एफआईआर में कहा गया है कि धमकी भरे संदेश में पाकिस्तान के एक बैंक खाते में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।

विज्ञापन

अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 507 और 504 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 75 और 66 (एफ) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, पुलिस ने इसे प्रथम अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ