Karnataka CM Oath: कांग्रेस विधायकों ने सिद्धारमैया को चुना अपना नेता, जानें शपथ ग्रहण समारोह के लिए किसे-किसे मिला न्योता?

Karnataka CM Oath, Karnataka Congress, Sonia Gandhi, Congress invites

Karnataka CM Oath

विज्ञापन

Karnataka CM Oath: कर्नाटक में 20 मई को नई सरकार का गठन होगा। इससे पहले गुरुवार की शाम कांग्रेस विधायक दल (CLP) ने नेता के रूप में सिद्धारमैया के नाम को मंजूरी दी। आरवी देशपांडे, एचके पाटिल, एमबी पाटिल और लक्ष्मी हेब्बलकर ने सिद्धारमैया के नाम का प्रस्ताव रखा। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी ने समान विचारधारा वाले दलों को न्योता दिया है। मेहमानों की लिस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम भी शामिल है। यूपी में विपक्षी दल सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बुलाए गए हैं।

जानें किसे-किसे मिला न्योता?

महाराष्ट्र शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। सूत्रों ने कहा कि हेमंत सोरेन, सीताराम येचुरी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार और फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों और उनके नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। अन्य विपक्षी नेताओं में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हैं।

विज्ञापन

मौजूद रहेंगे सोनिया-राहुल और प्रियंका

शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ मौजूद रहेंगी। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

सिद्धारमैया ने राज्यपाल से फोन पर की बात

कर्नाटक के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत से फोन पर सरकार बनाने का दावा पेश करने की बात की। राजभवन के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु में होगा। जिसके लिए कांग्रेस विधायक जी परमेश्वर पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में राजभवन गए और राज्यपाल से मुलाकात की।

विज्ञापन

पूर्व सीएम बोम्मई ने सिद्धारमैया को दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि आप कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ