देश में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. बता दें कि IMD ने कल यानी 19 मार्च से लेकर 22 मार्च तक के लिए 21 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिया है. इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.

6 राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी

IMD ने 6 राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है.

---विज्ञापन---

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने दिल्ली में आज शाम यानी 18 मार्च और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान और मध्यम से बारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. वहीं, इस भारी बारिश से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कल यानी 19 मार्च तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. 19 मार्च को मेरठ, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, बदायूं, महामाया नगर, एटा, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, बरेली, संभल और ज्योतिबाफुले नगर, मुजफ्फरनगर में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भी 20 मार्च को तूफान और बारिश की चेतावनी है. बिहार के सीतामढ़ी, अररिया, मधुबनी, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

कल कहां कितना रहेगा तापमान?

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च से हिमाचल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल में कुल्लू, शिमला, लाहौल और स्पीति, मंडी, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर और सोलन में बारिश होने की संभावना जताई है. लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है. वहीं, मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 19 मार्च को तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल में बारिश होने की चेतावनी जारी की है. वहीं, कल देहरादून में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में कल यानी 19 मार्च को आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार, जयपुर, श्रीगंगानगर, बिकानेर, बूंदी, भीलवाड़ा, जैसलमेर, पाली, नागौर और बाड़मेर में बारिश होने की चेतावनी जारी की है. वहीं, कल जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

देश के 21 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

उत्तर-पश्चिमी भारत (दिल्ली, यूपी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर)

  • आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में 19 मार्च और 20 मार्च को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को कुछ जिलों में गरज के साथ आंधी (50 से 75 किमी प्रति घंटे तक के हवा के झोंके) आने की प्रबल संभावना है.
  • आईएमडी के मुताबिक 19 मार्च और 20 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-ल‌द्दाख में भारी वर्षा/बर्फबारी की प्रबल संभावना है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च से 20 मार्च के दौरान पंजाब और राजस्थान में; 19 मार्च और 20 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़,पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना है.
  • आईएमडी के मुताबिक 20 और 21 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है.
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 मार्च को, पश्चिमी राजस्थान में 19 मार्च को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत

(बिहार, झारखंड, ओडिशा,बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश)

  • मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 मार्च को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी प्रबल संभावना है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है.
  • आईएमडी के मुताबिक 21 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे और 80 किमी प्रति घंटे तक के झोंके) आने की प्रबल संभावना है.
  • मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 19 और 20 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 20 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश और झारखंड में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है.

दक्षिण भारत में कल कैसा रहेगा मौसम?

  • 18 और 19 मार्च को केरल और माहे में छिटपुट से मध्यम हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है. 18 से 22 मार्च के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में; 18 से 21 मार्च के दौरान तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में; 18 मार्च को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में; 18 से 21 मार्च के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तथा 18 से 20 मार्च के दौरान तटीय कर्नाटक में बिजली गिरने की संभावना है.
  • 18 मार्च को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे तक के झोंके) चलने की प्रबल संभावना है.
  • 18 मार्च को तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.