Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Kal Ka Mausam: UP समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, हीटवेव की भी चेतावनी; जानें कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

देश के कई राज्यों में मार्च से ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है. कई राज्यों में भीषण गर्मी पहले ही दस्तक दे चुकी है. वहीं, कल यानी 13 मार्च को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. कहीं तेज धूप और गर्मी तो कहीं बारिश होगी.

Author
Written By: Versha Singh Updated: Mar 12, 2026 19:49

Kal Ka Mausam 13 March: देश के कई राज्यों में मार्च से ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है. कई राज्यों में भीषण गर्मी पहले ही दस्तक दे चुकी है. वहीं, कल यानी 13 मार्च को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. कहीं तेज धूप और गर्मी तो कहीं बारिश होगी.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज होने की संभावना है, जब अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. कल यानी 13 मार्च को भी दिल्ली में मौसम साफ बना रहेगा. दिन में तेज धूप और गर्मी रहेगी. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

---विज्ञापन---

गुजरात और मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 मार्च को गुजरात के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है. खासकर सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा गुजरात के बाकी हिस्सों में भी इन दो दिनों में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है. सिर्फ गुजरात ही नहीं, बल्कि दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में भी 12 और 13 मार्च को कुछ स्थानों पर तेज लू चलने की संभावना जताई गई है.

कहां कितना रहेगा तापमान?

बिहार, झारखंड और बंगाल में होगी बारिश?

पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 से 16 मार्च के बीच बारिश की संभावना है और 12-13 मार्च को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार, झारखड़ और तटीय पश्चिम बंगाल में भी अलग-अलग दिनों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में भी 15 से 17 मार्च के बीच बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

---विज्ञापन---

यूपी में आंधी बिजली की चेतावनी

मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 16 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में भी कुछ जगहों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. IMD के मुताबिक तेलंगाना में 15 और 16 मार्च को आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश और यनम में 16 से 18 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. रायलसीमा क्षेत्र में भी 17 और 18 मार्च को इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.

अरुणाचल-असम-मेघालय में होगी भारी बारिश?

जहां पश्चिम भारत में गर्मी का असर रहेगा तो वहीं पूर्वोत्तर भारत में मौसम बिल्कुल उलट नजर आ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 12 से 18 मार्च के बीच पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 13 मार्च को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा असम और मेघालय में 12 से 15 मार्च के बीच भारी बारिश का अनुमान है.

First published on: Mar 12, 2026 07:26 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.