---विज्ञापन---

देश

Kal Ka Mausam: इन 7 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट, 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश; गिरेंगे ओले!

देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा. आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटे के अंदर 7 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश के कारण तापमान में 2-3 डिग्री तक कमी आएगी. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

Author Written By: Versha Singh Updated: Feb 24, 2026 19:40

Kal Ka Mausam 25 February: देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा. आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटे के अंदर 7 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश के कारण तापमान में 2-3 डिग्री तक कमी आएगी. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इसके अलावा उत्तर भारत के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

देश के 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने अगले 24 घंटे में देश के 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में 25 से 26 फरवरी के दौरान गरज और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, 27-28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40ल किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

यूपी में कल के मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं, यूपी में 25 फरवरी को बारिश की भी कोई संभावना नहीं है. हालांकि कुछ जिलों में सुबह के समय ठंड बढ़ेगी. आईएमडी ने सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली में ठंड बढ़ सकती है. यहां के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है. 25 फरवरी को लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभार के अनुसार, 25 फरवरी को दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली में बारिश की भी कोई संभावना नहीं है. वहीं, आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. दोपहर के समय गर्मी बढ़ेगी. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

---विज्ञापन---

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?

बिहार में कल यानी 25 फरवरी को मौसम में बदलाव होने की कोई भी संभावना नहीं है. बारिश का भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. वहीं, कुछ जिलों में तापमान बढ़ेगा जिससे गर्मी में इजाफा होगा. आईएमडी के अनुसार, गया, जहानाबाद, पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, सिवान, समस्तीपुर और दरभंगा में तापमान में बढ़ोतरी होगी. पटना में कल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

झारखंड में होगी बारिश?

झारखंड में कल यानी 25 फरवरी को राज्य के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय कुहासाल और हल्के बादल छाए रहेंगे. रांची में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तराखंड में 26 और 27 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई गई है. आईएमडी के अनुसार, उत्तर काशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़ और पौढ़ी गढ़वाल में बारिश होने की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में कमी आएगी. देहरादून में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

हिमाचल प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई गई है. आईएमडी के अनुसार, मनाली, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में बारिश हो सकती है. मनाली में कल अधिकतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा कल का मौसम?

जम्मू-कश्मीर में तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है. हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. पुलवामा, कुपवाड़ा, श्रीनगर, बड़गाम और बारामूला में तापमान में कमी आएगी.

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

आईएमडी के अनुसार, मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, खरगोन, धार, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में बारिश होने की आशंका जताई है. वहीं, भोपाल में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम?

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो गया है. जिसके कारण अब राजस्थान में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

तमिलनाडु में कैसा रहेगा कल का मौसम?

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण तमिलनाडु के कुछ जिलों में 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कुझितुराई, शिवलोगम और सुरुलाकोड जिले में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. चेन्नई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

First published on: Feb 24, 2026 07:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.