दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें इस हफ्ते देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हुई और तूफानी हवाएं चलीं। इस हफ्ते 24 मार्च तक मौसम खराब रहने का ही अनुमान है। IMD के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

Delhi NCR Rain

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है।

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज भी घने काले बादल छाए हैं। दिल्ली में आज सुबह हल्की बारिश भी हुई। न सिर्फ दिल्ली में बल्कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश हुई। बीते दिन दिल्ली और नोएडा में भयंकर आंधी-तूफान आया और फिर बादल जमकर बरसे। अचानक बारिश होने से मौसम ठंडा हुआ और तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में 24 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में आगे मौसम कैसा रहेगा?

IMD के अनुसार, दिल्ली में आज और कल तूफानी हवाएं चल सकती हैं। गरज चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी है। 21 से 24 मार्च के बीच भी मौसम खराब रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम ठंडा रहेगा। आज 19 मार्च की दोपहर से 20 मार्च की रात तक हल्की बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की मामूली वृद्धि होगी और उसके बाद के 3 दिन में 4-6 डिग्री की गिरावट आएगी और उसके बाद वृद्धि होगी।

विज्ञापन

देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?

IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 20 मार्च तक गरज, चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 19 मार्च को, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19-20 मार्च को, पश्चिमी राजस्थान में 19 मार्च को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को भारी वर्षा होने की संभावना है।

मध्य और पूर्वी भारत में 22 मार्च तक गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 19 मार्च को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 मार्च को, ओडिशा में 19-21 मार्च को, पश्चिमी मध्य प्रदेश और झारखंड में 20 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में 20-21 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। देश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तूफान आने और लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण अगले एक सप्ताह के दौरान दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ