सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया केस

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज सांपों के जहर वाले केस को खत्म कर दिया है। साल 2023 में यह मामला सामने आया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Elvish Yadav (1)
विज्ञापन

चर्चित सांप के जहर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज सांपों के जहर वाले केस को खत्म कर दिया है। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति उज्जल भूयां की बेंच ने 19 मार्च को फैसला सुनाते हुए कहा कि जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला और मामला राजनीति से प्रेरित लगता है।

बता दें कि मामला सितंबर 2023 में सामने आया था, जब हरियाणा पुलिस ने नोएडा में एक रैकेट का भंडाफोड़ किया। इसमें सांपों के जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के तौर पर करने का आरोप लगा। एल्विश पर आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र), 8(2) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972, और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

एल्विश ने हमेशा आरोपों से इनकार किया और कहा कि वीडियो पुराने हैं और जहर का इस्तेमाल नहीं हुआ। फैसले के बाद एल्विश ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सच की हमेशा जीत होती है। जय श्री राम।

पहले भी कोर्ट ने की थी सख्त टिप्पणी

बता दें कि मामले में पिछली सुनवाई में भी सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर लोकप्रिय लोग आवाजहीन जीवों जैसे सांपों का इस तरह इस्तेमाल करते हैं, तो इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी पूछा था कि क्या किसी को चिड़ियाघर जाकर जानवरों के साथ खेलने की अनुमति दी जा सकती है, और क्या यह कानून का उल्लंघन नहीं होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ