'आपका LPG बिल पेंडिंग…', गैस बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड शुरू, एक गलत क्लिक और अकाउंट खाली

गैस बिल पेंडिंग या बुकिंग अपडेट के नाम पर नया साइबर फ्रॉड सक्रिय है. ठग वॉट्सऐप पर फर्जी ‘APK’ फाइल भेजकर मोबाइल हैक क रहे हैं, जिससे आपका बैंक खाता खाली हो सकता है.

gas booking cyber fraud

साइबर फ्रॉड को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. डिजिटल दौर में ठगी के तरीके अब आपकी रसोई तक पहुंच गए हैं. केरल पुलिस ने एलपीजी (LPG) गैस बुकिंग के नाम पर चल रहे एक बेहद खतरनाक स्कैम को लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया है. साइबर ठग आजकल लोगों के मोबाइल पर ‘गैस बिल पेंडिंग’ या ‘बुकिंग अपडेट’ का फर्जी मैसेज भेज रहे हैं. जैसे ही कोई डरा हुआ उपभोक्ता इस मैसेज पर रिस्पॉन्स देता है. ठग उसे वॉट्सऐप (WhatsApp) पर एक एपीके (APK) फाइल भेजते हैं. जिसे इंस्टॉल करते ही आपके फोन का पूरा कंट्रोल हैकर्स के हाथ में चला जाता है. यह फ्रॉड इसलिए भी कामयाब हो रहा है क्योंकि गैस सिलेंडर एक रोजमर्रा की जरूरत है और लोग इससे जुड़े ‘अर्जेंट’ मैसेज देखकर बिना सोचे-समझे कदम उठा लेते हैं.

विज्ञापन

कैसे काम करता है यह ‘APK’ ट्रैप?

ठगी का यह जाल बहुत ही शातिर तरीके से बुना गया है. सबसे पहले आपके पास एक एसएमएस (SMS) आता है जिसमें दावा किया जाता है कि आपका गैस कनेक्शन कट जाएगा या सब्सिडी रुक जाएगी. जब आप दिए गए नंबर पर संपर्क करते हैं. तो ठग आपको एक फाइल डाउनलोड करने को कहते हैं जिसका नाम ‘Gas Bill Update.apk’ जैसा कुछ होता है. यह कोई सामान्य फाइल नहीं बल्कि एक जासूसी सॉफ्टवेयर है. इसे इंस्टॉल करते ही आपके फोन के मैसेज. कॉन्टैक्ट्स और गैलरी का एक्सेस ठगों के पास चला जाता है. इसके बाद वे आपके फोन पर आने वाले बैंक के ओटीपी (OTP) को खुद ही पढ़ लेते हैं और आपकी जानकारी के बिना आपके अकाउंट से पैसे साफ कर देते हैं.

विज्ञापन

पुलिस की सख्त चेतावनी

साइबर एक्सपर्ट्स और पुलिस ने साफ किया है कि कोई भी आधिकारिक गैस एजेंसी या तेल कंपनी कभी भी वॉट्सऐप पर एपीके फाइल नहीं भेजती है. केरल पुलिस ने जनता को आगाह किया है कि अगर आपके पास ‘लास्ट चांस’ या ‘वॉर्निंग’ जैसे शब्दों वाले मैसेज आएं. तो उन पर भरोसा न करें. ठग अक्सर जल्दबाजी दिखाकर लोगों को डराते हैं ताकि वे घबराहट में गलती कर बैठें. हमेशा याद रखें कि गैस बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक ऐप जैसे ‘Indane’, ‘HP Pay’ या आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें. किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करना अपनी मेहनत की कमाई को जोखिम में डालने जैसा है.

विज्ञापन

ठगी का शिकार होने पर क्या करें?

अगर आप अनजाने में ऐसे किसी झांसे में आ गए हैं या कोई संदिग्ध ऐप इंस्टॉल कर लिया है. तो सबसे पहले अपने फोन का इंटरनेट बंद करें और उसे ‘फैक्ट्री रिसेट’ करें. तुरंत अपने बैंक को सूचित कर कार्ड और नेट बैंकिंग ब्लॉक कराएं. भारत सरकार ने साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया है. जिस पर कॉल करके आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा ‘cybercrime.gov.in’ पोर्टल पर भी जानकारी साझा करें. साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा नियम यही है कि कभी भी अपना ओटीपी. पिन या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें और अज्ञात स्रोतों से मिली फाइलों को फोन में जगह न दें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ