---विज्ञापन---

साढ़े 5 करोड़ में बना पुल ध्वस्त, बिहार के बाद झारखंड में हादसा, मानसून की बारिश सह न पाया अरगा नदी बना ब्रिज

Under Constructive Bridge Collapsed: बिहार में पुल ध्वस्त होने का मामला थम नहीं रहा था कि झारखंड में भी पुल ढहने लगे हैं। आज मानसून की बारिश के कारण नदी पर जलस्तर बढ़ गया और उस पर बन रहा पुल भरभरा कर ढह गया।

---विज्ञापन---

Jharkhand Arga River Bridge Collapsed: बिहार के बाद झारखंड में भी पुल ध्वस्त हो गया है। करीब साढ़े 5 करोड़ की लागत से अरगा नदी पर पुल बन रहा है, लेकिन आज मानसून की बारिश होने के बाद नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से पुल ढह गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पुल ढहने से एक बात का अंदाजा हो गया है कि इस पुल का निर्माण भी भ्रष्टाचार के आधार पर हो रहा है।

यह भी पढ़ें:3 बहनों से इकलौता भाई छूटा, बाप के बुढ़ापे की लाठी टूटी; लद्दाख टैंक हादसे में भूपेंद्र नेगी बलिदान, घर में मचा कोहराम

---विज्ञापन---

एक से दूसरे हाईवे को कनेक्ट करता पुल

पुल का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा था। हादसा बिहार बॉर्डर से सटे झारखंड के गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी में हुआ। पुल फतेहपुर-भेलवाघाटी हाईवे को दूसरे हाईवे से कनेक्ट करने के लिए बनाया जा रहा है। डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के बीच बना पुल का हिस्सा ध्वस्त हुआ है और मलबा भी नदी के पानी में बह गया। पुल के इस तरह ध्वस्त हो जाने से लोगों में आक्रोश है। वे प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल को लेकर UP सरकार का फरमान, 18 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स के लिए लागू होगा आदेश

---विज्ञापन---

बिहार में 11 दिन में 5 पुल हुए ध्वस्त

बता दें कि बिहार में पिछले 11 दिन में 5 पुल ध्वस्त हो चुके हैं। सबसे पहले 18 जून को पुल ढहा था। वह पुल अररिया में बकरा नदी पर बन रहा था और उसके निर्माण में करीब 12 करोड़ खर्च हुए थे। 22 जून को सिवान में गंडक नदी बन रहा पुल ध्वस्त हुआ था। यह पुलिस करीब 45 साल पुराना था। हर दूसरे दिन पुल ढह रहा है। प्रशासन अधिकारियों पर लापरवाही बरतने और निर्माण कंपनी पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Rohit Sharma के कोच की आंखें छलकीं, बोले- उसने मुझे गुरु दक्षिणा दी, अब मैं उसे दूंगा खास तोहफा

---विज्ञापन---

First published on: Jun 30, 2024 01:58 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola