'देश के एक करोड़ लोगों को AI ट्रेनिंग देने का लक्ष्य', ग्लोबल CEO राउंडटेबल में बोले PM मोदी

PM Modi Global CEO Roundtable:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रमुखों के साथ अहम बैठक की. पीएम ने कहा कि भारत का लक्ष्य उभरती प्रौद्योगिकियों में शुरुआती अग्रणी देशों में शामिल होना है. सरकार ने उद्योगों को स्थिर माहौल देने का भरोसा जताया और 1 करोड़ लोगों को AI ट्रेनिंग का रोडमैप रखा.

PM Modi semiconductor roundtable, India Semiconductor Mission 2.0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रमुखों के साथ अहम बैठक की. File Photo

PM Modi Global CEO Roundtable: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की दिग्गज वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ एक अहम गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान पीएम मोदी ने देश के तकनीकी भविष्य को गढ़ने के लिए सरकार और सेमीकंडक्टर उद्योग के बीच मजबूत सहयोग की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा कि भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में दुनिया के शुरुआती अग्रणी देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए. पीएम मोदी ने 1 करोड़ लोगों को एआई का प्रशिक्षण देने के राष्ट्रीय लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की युवा प्रतिभा और वैश्विक कंपनियों का अनुभव मिलकर असीम संभावनाएं पैदा करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में प्रतिभा, तकनीकी समझ और बुनियादी ढांचे की मजबूत नींव मौजूद है. अब उद्योग जगत को कौशल विकास, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों में अपनी भागीदारी तेजी से बढ़ानी चाहिए. उन्होंने देश में 1 करोड़ लोगों को एआई का प्रशिक्षण देने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का मजबूत टैलेंट पूल और वैश्विक दिग्गजों की क्षमताएं मिलकर बड़े अवसर पैदा कर सकती हैं.

विज्ञापन

बुनियादी चरण से आगे बढ़ा भारत का ईकोसिस्टम

पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में हुई प्रगति पर बात करते हुए कहा कि यह ईकोसिस्टम अब शुरुआती प्रयासों के चरण से निकलकर बड़े पैमाने और नए अवसरों के दौर में प्रवेश कर चुका है. उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि सरकार नीतियों को तकनीक और बाजार की जरूरतों के अनुसार लगातार विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है. पीएम ने कंपनियों से नीतिगत व प्रशासनिक सुझाव भी मांगे और उन्हें अगले चरण के विकास में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया.

वैश्विक दिग्गजों ने जताया ISM 2.0 पर भरोसा

बैठक में मौजूद सीईओ ने विनिर्माण, डिजाइन, बुनियादी ढांचे और प्रतिभा विकास में सरकार के कदमों की सराहना की. उद्योग जगत ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) 2.0 के तहत उभरते अवसरों और भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने में अपनी पूरी प्रतिबद्धता दोहराई. बैठक में माइक्रोन, इंटेल, एएमडी, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन, एएसएमएल, टोक्यो इलेक्ट्रॉन, एनएक्सपी, इन्फिनियॉन, एप्लाइड मैटेरियल्स और आईबीएम रिसर्च सहित दुनिया भर की प्रमुख तकनीकी कंपनियों के प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ