पेट्रोल-डीजल को लेकर UP सरकार का फरमान, 18 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स के लिए लागू होगा आदेश

UP Government New Rule for Petrol Diesel: योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक फैसला लिया है, जिसके अनुसार अब पेट्रोल-डीजल हर कोई नहीं खरीद पाएगा। विभागों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे नए नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं।

UP Government Decision on Petrol Diesel

योगी सरकार ने आदेशों का सख्ती से पालन करने निर्देश दिए हैं।

UP Government Decision on Petrol Diesel: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा फरमान सुनाया है। सरकार का आदेश 18 साल से एक उम्र के स्टूडेंट्स पर लागू होगा। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं को झटका लग सकता है। जी हां, योगी सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेशभर के पेट्रोल पंप पर 18 साल से कम उम्र के युवाओं को पेट्रोल डीजल नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग को सरकार ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों से एक फॉर्म भरवाया जाएगा। इसमें अभिभावक यह सुनिश्चित करके देंगे कि उनके नाबालिग बच्चे व्हीकल ड्राइव नहीं करेंगे और न ही वे उन्हें व्हीकल ड्राइव करने की अनुमति देंगे। यह एक प्रकार का शपथ पत्र होगा। इसे भरकर देना सभी के लिए अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

नाबालिगों के ड्राइविंग करने पर रोक लगेगी

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ शुचिता चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया कि सरकार के आदेश पर फरमान जारी किया गया है। लगातार हो रहे सड़क हादसों और उनमें नाबालिगों की संलिप्तता को देखते हुए सरकार ने निर्देश दिया कि एक जुलाई से उत्तर प्रदेश के पेट्रोल पंप वाले नाबालिगों को पेट्रोल डीजल नहीं देंगे। पेट्रोल पंप आदेशों का पालन करें, इसका निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन

आदेश से संबंधित नोटिस बाकायदा पेट्रोल पंपों पर चस्पा किया जाएगा। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग निदेशक और पुलिस विभाग को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। पेट्रोल पंप मालिकों को भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फरमान है कि किसी भी स्तर आदेशों का पालन नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं नाबालिगों के ड्राइविंग करने पर रोक लगेगी।

विज्ञापन

गत 6 जून को लिया गया था फैसला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 18 वर्ष से कम उम्र के स्टूडेंट्स ट्रैफिक नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के व्हीकल चलाते हैं। हादसे होते हैं और पुलिस नाबालिग होने के कारण उन पर ज्यादा कार्रवाई नहीं कर पाती। सरकारी की ओर से सभी विभागों की गत 6 जून को एक बैठक बुलाई।

इसमें विचार विमर्श करके फैसला लिया गया कि नाबालिगों के लिए पेट्रोल डीजल बैन किया जाएगा। नाबालिगों को ड्राइविंग करने से रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की अहम कड़ी परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी होंगे। खाद्य एवं रसद विभाग और जिला पूर्ति अधिकारी सुनिश्चित कराएंगे कि पेट्रोल पंपों पर नाबालिगों को पेट्रोल-डीजल न मिले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ