हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

“मेरा भाई मुजाहिदीन है”, पहलगाम आतंकी घटना में शामिल आतंकी की बहन का वीडियो वायरल

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकी की बहन का वीडियो वायरल हो रहा है। उसके भाई पर हमले में शामिल होने का आरोप है। आतंकी की बहन ने कहा कि उसका पूरा घर बर्बाद कर दिया गया है। आदिल गूरी को मुख्य आरोपी माना जा रहा है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों की तलाश तेज़ी से की जा रही है और जिन आतंकियों का नाम सामने आ रहा है, या जो किसी तरह की मिलीभगत में शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एक आतंकी के घर को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि दूसरे का घर गिरा दिया गया है। अब, एक आतंकी की बहन का वीडियो सामने आया है।

‘मुजाहिदीन है मेरा भाई’

वीडियो में आतंकी की बहन कह रही है, “मेरा एक भाई जेल में है, एक भाई मुजाहिदीन है। मेरी दो बहनें हैं और मां-बाप हैं। मेरे घर वालों को पुलिस ले जा रही थी, लेकिन मुझे नहीं पता था। जब मैं यहां आई, तो यहां कोई नहीं मिला। सबको पुलिस ले गई थी। अचानक पुलिस वाले आए और सबको घर से बाहर निकाला।”

इसके बाद, वह कहती है, “एक शख्स घर पर चढ़ा और कुछ सामान रखा। उसने बम रखा था, मैंने खुद देखा था। वह फौजी वर्दी पहने हुए था।” इसके बाद घर की चाबियां मंगवाई गईं, घर खुलवाया गया और फिर ब्लास्ट कर दिया गया। मेरा घर पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

विज्ञापन

‘हमारा घर बर्बाद कर दिया’

पहलगाम में हुए हमले में उसके भाई की भूमिका पर सवाल पूछे जाने पर, उसने कहा, “मुझे उससे कोई मतलब नहीं है। सरकार उसे पकड़े, सरकार का काम है। उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम निर्दोष हैं। हमारा घर पूरी तरह से इन्होंने (सेना) बर्बाद कर दिया है।”

आतंकी की बहन का यह वीडियो वायरल हो रहा है। यासमीन के भाई पर पहलगाम हमले में शामिल होने का आरोप है और एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन

आतंकी की तलाश में पुलिस, 20 लाख का इनाम

आदिल गूरी नाम के शख्स को पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 2018 में अवैध रूप से पाकिस्तान गया था, जहां उसने आतंकवादी प्रशिक्षण लिया और 2023 में जम्मू-कश्मीर लौट आया। अनंतनाग पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola