हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jammu & Kashmir News: सांबा में करंट लगने से 2 बच्चों की मौत, बसंतर दरिया में गए थे नहाने

Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के बसंतर दरिया में नहाने गए 2 बच्चों की अचानक करंट लगने से मौत हो गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
दरिया में नहाने गए 2 बच्चों की करंट लगने से मौत (News24 GFX)

Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दरिया में नहाने गए 2 बच्चे अचानक करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल सांबा में भर्ती किया गया है। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल बच्चे को डॉक्टरों ने एम्स सांबा में रेफर किया है। यह हादसा बसंतर दरिया का है। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

अचानक टूटकर पानी में गिर गया बिजली का तार

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। ये बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए बसंतर दरिया में नहाने गए थे, लेकिन इसी दौरान दरिया के पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर पानी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल सावधानी के साथ बच्चों को दरिया से बाहर निकाला और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने हालात का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

बिजली विभाग पर निकला लोगों का गुस्सा

स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरी नाराजगी जताते हुए प्रशासन और बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने खुले और जर्जर तारों की समय रहते मरम्मत न कराने के लिए बिजली विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, परिजन बोले-शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में आज मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान आईजीपी कश्मीर जोन वीके बिरदी ने कहा कि इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए उनके पास और भी बेहतर सुरक्षा व्यवस्था है। कश्मीर घाटी में अमरनाथ यात्रा के सभी स्थानों पर आज मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola