Jammu-Kashmir: कुलगाम में आतंकवादी संगठन के तीन सहयोगी गिरफ्तार, मिले अवैध हथियार और गोला बारूद

Jammu-Kashmir, Kulgam Police, terrorists, banned terror outfit HM, Arms And Ammunition, terror crimes, Kashmir Police

पुलिस थाना बेहिबाग में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने आतंकवादी संगठन को मदद करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। तीनों आरोपी आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस और एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन

बाइक पर सवार थे तीनों आरोपी

कश्मीर पुलिस के मुताबिक, पीसी हटीपोरा और स्टेशन बेहिबाग की पुलिस ने इनपुट के आधार पर दादरकूट, आलमगंज चौराहे पर घेराबंदी की। इस दौरान एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। उनकी बाइक (जेके22-8034) की तलाशी ली गई। इस दौरान बाइक से असलहे और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन और 13 जिंदा पिस्टल राउंड बरामद किए गए हैं। तीनों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद के बाद पता चला कि तीनों प्रतिबंधित संगठन एचएम में शामिल हैं। आतंकी संगठन को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

ये हैं आरोपी

वुयान, इमाम साहब शोपियां निवासी मोहम्मद अब्बास वागे पुत्र मोहम्मद रमजान वागे।
डीके पोरा शोपियां गौहर शफी मीर पुत्र मोहम्मद शफी मीर।
डीके पोरा शोपियां निवासी निसार रहमान शेख पुत्र अब्दुल रहमान शेख।

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ बेहिबाग थाने में केस दर्ज किया गया है। खूफिया एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं। बड़ा खुलासा होने की आशंका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ