IMD Weather Update Latest news: नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड ने उत्तर भारत को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। दिल्ली एनसीआर, यूपी और बिहार समेत मैदानी इलाकों कोहरा कहर बरपा रहा है, तो वहीं पहाड़ी राज्यों में तापमान माइनस में जा चुका है। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो ठंड से अभी राहत मिलने के बिल्कुल आसार नहीं है।
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी
IMD ने जम्मू कश्मीर में शनिवार और रविवार को भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इसी के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है। खासकर शनिवार की रात से लेकर सोमवार की सुबह तक जम्मू कश्मीर में भंयकर बर्फ गिरने वाली है।
यह भी पढ़ें- राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की मार, 400 फ्लाइट, 40 से अधिक ट्रेनें लेट; लिस्ट देखकर ही घर से निकले
हिमाचल प्रदेश में बारिश
IMD ने हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार 4 जनवरी से 6 जनवरी तक हिमाचल के किन्नोर, लाहुल-स्पीति, शिमला, कांगड़ा, मंडी और चंबा में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
4-5 दिनों तक कहर बरपाएगी ठंड
IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने ANI से बातचीत में कहा हिमाचलयन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव है। यही वजह है कि अगले 4-5 दिनों तक कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है। 4 और 5 जनवरी को जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होगी। वहीं आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
IMD ने दिया अपडेट
IMD ने मौसम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज यानी 4 जनवरी से 6 जनवरी तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बर्फबारी (6.5 cm) और बारिश (65 cm) की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 5 जनवरी और 6 जनवरी को ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।
माइनस में पहुंचा तापमान
बढ़ती ठंड के कारण जम्मू कश्मीर में तापमान तेजी से कम होगा। जम्मू कश्मीर के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट गिलमर्ग में तापमान माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं बीती रात यह घटकर माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके अलावा पहलगाम में भी तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हवाई उड़ानों पर पड़ा असर
बर्फबारी के साथ ही कश्मीर घाटी में घना कोहरा और धुंध देखने को मिल रही है, जिससे दृश्यता 300 मीटर हो गई है। अधिकारियों की मानें तो घने कोहरे के कारण हवाई उड़ानों पर भी असर पड़ा है। कई फ्लाइट्स लेट चल रही हैं, तो वहीं कुछ फ्लाइट्स को रद्द और डायवर्ट कर दिया गया है। बता दें कि फ्लाइट उड़ाने के लिए दृश्यता कम से कम 1,100 मीटर होनी चाहिए।
दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा
IMD के अनुसार पहाड़ों पर बदलते मौसम का असर दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। आज यानी 4 जनवरी को कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
9 राज्यों में मौसम का हाल
IMD का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में भी कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। 5 जनवरी को असम और मेघायल में कोहरा छाए रहन की संभावना है। साथ ही 7 जनवरी से 9 जनवरी तक उत्तर प्रदेश में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- चीन में फैली कोरोना से खतरनाक बीमारी भारत के लिए कितनी डेंजरस? हेल्थ मिनिस्ट्री ने दिया ये जवाब
संबंधित खबरें
एल मुरुगन ने छोड़ा मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा
3 mins agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
1 hr ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
2 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
2 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
3 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
3 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines