Omar Abdullah Statement Congress : जम्मू कश्मीर में नई सरकार के गठन के लिए गुरुवार को विधायक दल की मीटिंग हुई, जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला विधायक दल के नेता चुने गए। अब जम्मू कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला होंगे। अब इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करेगा और सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। उमर अब्दुल्ला सोमवार को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। विधायक दल की मीटिंग के बाद उमर अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सीटों की संख्या 46 सीटों के बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गई है, क्योंकि 4 निर्दलीय विधायकों ने पार्टी को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि वे अब सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए कांग्रेस से समर्थन पत्र का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कितनी ताकतवर होगी जम्मू-कश्मीर की नई ‘सरकार’, विधानसभा के पास क्या-क्या होंगी ‘शक्तियां’
जानें कब सरकार बनाने का दावा पेश करेगी NC
उन्होंने विधायकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि एनसी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें विधायकों ने अपना नेता तय कर लिया। उन पर भरोसा करने के लिए एनसी विधायकों का तहेदिल से शुक्रिया। विधायकों ने उन्हें सरकार बनाने का दावा पेश करने का मौका दिया। यह पूछे जाने पर कि वह जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से कब मिलेंगे? इस पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह कांग्रेस से समर्थन पत्र का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हार के बीच किश्तवाड़ में भाजपा को मिला ‘शगुन’, मुसलमानों के गढ़ में 521 वोट के अंतर से मारी बाजी
कांग्रेस से चल रही बातचीत : उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि समर्थन पत्र के लिए कांग्रेस से बातचीत चल रही है। जैसे ही समर्थन पत्र मिल जाएगा, वैसे ही इसे जल्द से जल्द राज्यपाल के पास भेजे देंगे। उन्होंने समर्थन पत्र की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कांग्रेस को आज का दिन दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नवगठित सरकार द्वारा प्रस्ताव पारित करने और राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए केंद्र सरकार के साथ चर्चा करने के महत्व पर जोर दिया।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
46 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
56 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines