Jammu Kashmir: डोडा जिले में 300 फीट ऊंचाई से पलटते हुए नाले में गिरी कार, चार की मौत, एक घायल

Jammu Kashmir, Doda District, Road Accident

Jammu Kashmir

विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। चिनाब नदी के तट पर सड़क से फिसलकर एक कार पलटते हुए 300 फीट नीचे रग्गी नाल्ला में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह घटना सोमवार को बटोटे-किश्तवाड़ राजमार्ग पर रग्गी नाला के पास हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किश्तवाड़ अब्दुल कयूम ने आगे कहा कि चार शव बरामद किए गए हैं। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Advertisment

यूपी में आगरा एक्सप्रेसवे पर एक परिवार के चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में हुई एक अन्य घटना में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर एक कार के पलट जाने से आठ साल के बच्चे सहित एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

एसएचओ संतोष कुमार ने कहा कि यह घटना तिरवा थाना क्षेत्र के फगुआ भट्टा के पास हुई, जिसमें कृष्ण मुरारी (55), उनकी पत्नी आशा देवी (52), उनके बेटे राहुल (42) और नाबालिग की मौत हो गई।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ