Jammu & Kashmir: नेशनल कांफ्रेंस (NC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘पाकिस्तान का इतिहास बहुत खराब है।’ अब्दुल्ला की यह टिप्पणी खान की गिरफ्तारी के बाद पड़ोसी देश में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच आई है।
फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान एक अलग देश है। वे क्या करते हैं, यह उनका काम है। हम बस यही चाहते हैं कि पाकिस्तान मजबूत रहे, वहां शांति बनी रहे और इमरान खान जिंदा रहे, क्योंकि वहां का इतिहास बहुत खराब है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान जितना मजबूत रहेगा, भारत के लिए भी उतना ही अच्छा है।’
अस्थिर पाकिस्तान भारत के लिए खतरनाक
बुधवार को अब्दुल्ला ने कहा था कि ‘अस्थिर पाकिस्तान’ ‘भारत के लिए खतरनाक’ है। उन्होंने कहा, ‘हमें एक स्थिर पाकिस्तान की जरूरत है जो उपमहाद्वीप में शांति के लिए जरूरी है। हम उस देश के अच्छे होने की कामना करते हैं। यह हमारा पड़ोसी है और हमें उम्मीद है कि कुछ बेहतर होगा और लोगों का शांतिपूर्ण जीवन होगा।
9 मई को इमरान हुए थे गिरफ्तार, भड़की थी हिंसा
दरअसल, 9 मई को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे देश में जमकर बवाल किया था। इसके बाद सरकार को पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में सेना तैनात करनी पड़ी थी। प्रदर्शनकारियों ने सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया, वाहनों और एंबुलेंस को जला दिया और दुकानों को लूट लिया था।
अब तक तीन हजार लोग गिरफ्तार
हिंसा के दौरान, करीब 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों प्रदर्शनकारी और 200 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने पिछले तीन दिनों में करीब 3 हजार लोगों को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को इमरान को मिली जमानत
इस बीच, शुक्रवार को देश के उच्च न्यायालय ने खान को दो सप्ताह की जमानत दे दी। एक दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध और गैरकानूनी करार दिया था। उच्च न्यायालय ने यह भी फैसला सुनाया कि पूर्व क्रिकेटर को उनके खिलाफ दर्ज किसी अन्य मामले में सोमवार से पहले गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है, जिसमें इस सप्ताह उनकी गिरफ्तारी के बाद हुए हिंसक दंगों से संबंधित आरोप भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Imran Khan Arrest Case: इमरान खान की गिरफ्तारी का CCTV फुटेज इस्लामाबाद HC से चोरी, जज ने लगाई फटकार
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
2 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
5 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
6 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
7 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
7 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
9 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
10 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
10 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines