जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमले के बाद सेना की ओर से घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार को एनकाउंटर हुआ। इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। इसमें मारे गए आतंकी आमिर नजीर का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने परिवार से बातचीत कर रहा है।
जम्मू कश्मीर के त्राल में मारे गए आमिर आमिर नजीर ने वीडियो कॉल पर अपने परिवार से बात की। वीडियो कॉलिंग में आमिर नजीर अपनी बहन से बात कर रहा था, जिसमें उसने अपनी बहन से कहा कि मैं सेना का इंतजार कर रहा हूं, उन्हें मेरे करीब आने दो। इस पर बहन बोली- भाई हथियार डाल दो, सरेंडर कर दो। अल्लाह तुम्हारी रक्षा करेंगे।
यह भी पढे़ं : ‘कान के बगल से बालों को छूकर निकली गोली…’; पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बचे परिवार की आपबीती
सुरक्षा बलों की गोलियों का निशाना बना आमिर
बहन के समझाने के बाद भी आमिर नहीं माना और उसने भारतीय जवानों पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में वह सुरक्षा बलों की गोलियों का निशाना बन गया और मारा गया। वीडियो कॉलिंग में साफ सुनाई दे रहा है कि बहन किस तरह लोकल भाषा में भाई आमिर को समझाने की कोशिश कर रही है।
आमिर के हाथ में दिखी एके-47 राइफल
यह वीडियो मुठभेड़ से पहले का है। जिस घर में आतंकी आमिर अपने साथियों के साथ छिपा था, वहीं से उसने अपने परिवार को वीडियो कॉल किया था। वीडियो कॉलिंग के दौरान आमिर के हाथ में एके-47 राइफल भी दिखाई दे रही है।
यह भी पढे़ं : भारत ने हमला किया तो कैसा होगा असीम मुनीर की फौज का हश्र? पाकिस्तान के दुश्मन ने सुझाए ऑप्शन
संबंधित खबरें
पेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
1 hr agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
1 hr ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 hr agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
2 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
3 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
6 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
15 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
17 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines