Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘मिलान 2026’ में शामिल हुए थे IRIS Dena के ईरानी नौसैनिक, विशाखापट्टनम की सड़कों पर किया था मार्च

विशाखापट्टनम में कई देशों के युद्धपोतों के साथ अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा और नौसेना अभ्यास में भाग लेने के बाद यह युद्धपोत ईरान लौट रहा था. श्रीलंकाई नौसेना के जहाज और विमान क्षेत्र में खोज और बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

Author
Written By: Pawan Mishra Updated: Mar 5, 2026 23:45

भारतीय नौसेना के खास कार्यक्र्म मिलान 2026 जिसका आयोजन विशाखापट्टनम में किया गया था,उस वक़्त ग्राउंड 0 पर न्यूज़ 24 की भी टीम थी जब ईरान के नौसैनिक विशाखापट्टनम की सड़कों पर कदमताल करते हुए जा रहे थे. 19 फरवरी को मिलान-2026 नौसैनिक अभ्यास के दौरान विशाखापत्तनम में मार्च करते हुए IRISDena की टुकड़ी का न्यूज़ 24 ने प्रमुखता से कवर किया था.

आपको बता दें कि श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव बरामद कर लिए हैं. यह पोत श्रीलंका के साउथ के समुद्र में अमरीकी पनडुब्बी के हमले के बाद डूब गया था. यह घटना हिंद महासागर में श्रीलंका की समुद्री सीमा से अंतरराष्ट्रीय समुंद्री इलाके में घटी है. न्यूज़ 24 को खास जानकरी देते हुए भारतीय नौसैन के एक कमांडर ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से रिपोर्ट किया गया था,की 4 मार्च 26 के शुरुआती घंटों में एमआरसीसी कोलंबो में आईआरआईएस देना ने एक इमेरजेंसी कॉल की थी.

---विज्ञापन---

जहाज श्रीलंकाई जिम्मेदारी के तहत एसएआर क्षेत्र में गाले से 20 एनएम पश्चिम में संचालित हो रहा था. सूचना प्राप्त होने पर, भारतीय नौसेना ने श्रीलंका के नेतृत्व में खोज प्रयासों को बढ़ाने के लिए तुरंत लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान के साथ अपने एसएआर प्रयास शुरू किए. हवा से गिराने योग्य लाइफ राफ्ट वाले एक दूसरे विमान को भी तत्काल तैनाती के लिए स्टैंडबाय रखा गया था. आईएनएस तरंगिनी, जो आसपास के क्षेत्र में काम कर रही थी, को बचाव प्रयासों में सहायता के लिए तैनात किया गया था. लापता लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है.

लगभग 180 चालक दल वाले इस नौसेना पोत को दक्षिणी श्रीलंका के गाले में कथित हमले के बाद डुबो दिया गया था. आपको बता दे कि हाल ही में विशाखापट्टनम में कई देशों के युद्धपोतों के साथ अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा और नौसेना अभ्यास में भाग लेने के बाद यह युद्धपोत ईरान लौट रहा था. श्रीलंकाई नौसेना के जहाज और विमान क्षेत्र में खोज और बचाव कार्य में लगे हुए हैं. जीवित बचे लोगों का पता लगाने और लापता चालक दल के सदस्‍यों के शव बरामद करने के प्रयास जारी हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 05, 2026 10:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.