Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

58 देशों में भारतीयों के लिए है वीजा फ्री एंट्री, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने जारी की रैंकिंग

Indian Passport Visa Free Entry: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें सिंगापुर सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के साथ पहले स्थान पर है तो भारत को 82वीं रैंक मिली है। आइए जानते हैं किन देशों में भारत को वीजा फ्री एंट्री मिलती है?

Author
Edited By : Sakshi Pandey Updated: Jul 24, 2024 13:45
Free Visa Entry for Indians

Indian Passport Visa Free Entry: विदेश घूमने के शौकीन भारतीयों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दुनिया के 58 देशों में भारतीय बिना किसी वीजा के एंट्री कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में भारत के पासपोर्ट को 82वां स्थान मिला है। ऐसे में भारतीय पासपोर्ट के साथ आप इंडोनेशिया, मालदीव और थाईलैंड जैसे देशों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पहले पायदान पर सिंगापुर का नाम

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स कई पैमानों पर पासपोर्ट्स की रैंकिंग निर्धारित करता है। 2024 की रिपोर्ट में सिंगापुर को सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बताते हुए नंबर 1 पर रखा गया है। सिंगापुर के नागरिकों को 195 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। इसी के आधार पर सिंगापुर सबसे टॉप पर है। वहीं दूसरे नंबर पर 5 देशों के नाम मौजूद हैं। फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन और जापान के पास 192 देशों की वीजा फ्री एंट्री है।

---विज्ञापन---

अमेरिका को मिला आठवां स्थान

ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन 191 देशों की वीजा फ्री एंट्री के साथ 191 स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, डेनमार्क और स्विटजरलैंड जैसे देशों का नाम शामिल है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया छठे और अमेरिका आठवें स्थान पर है।

भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार

बता दें कि टॉप 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देशों में 34 नाम मौजूद हैं। हालांकि इस रैंकिंग में भारत को 82वां स्थान मिला है। जो काफी कम है। मगर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में सुधार हो रहा है। 2022 में भारत 87वें स्थान पर था। वहीं 2023 में भी भारत को 82वां स्थान प्राप्त हुआ था।

---विज्ञापन---

भारत को किन देशों में मिलती है वीजा फ्री एंट्री?

भारत को दुनिया के 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। इन देशों के नाम नीचे दी गई लिस्ट में मौजूद हैं।

नंबर देशों के नाम नंबर  देशों के नाम
1 अंगोला 2 बारबाडोस
3 भूटान 4 मॉरिटानिया
5 बोलीविया 6 मॉरीशस
7 ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड्स 8 माइक्रोनेशिया
9 बुरुन्द्री 10 मोंटेसेराट
11 कंबोडिया 12 मोजाम्बिक
13 केप वर्डे द्वीप समूह 14 म्यांमार
15 कोमोरो द्वीप समूह 16 नेपाल
17 कुक द्वीप समूह 18 नियू
19 जिबूटी 20 पलाऊ द्वीप समूह
21 डोमिनिका 22 कतर
23 इथियोपिया 24 रवांडा
25 फिजी 26 समोआ
27 ग्रेनेडा 28 सेनेगल
29 गिनी-बिसाऊ 30 सेशल्स
31 हैती 32 सेरा लिओन
33 इंडोनेशिया 34 सोमालिया
35 ईरान 36 श्रीलंका
37 जमैका 38 सेंट किट्स एंड नेविस
39 जॉर्डन 40 सेंट लूसिया
41 कजाखस्तान 42 तंजानिया
43 केन्या 44 थाईलैंड
45 किरिबाती 46 तिमोर-लेस्ते
47 लाओस 48 त्रिनिदाद एंड टोबैगो
49 मकाऊ 50 ट्यूनिशिया
51 मेडागास्कर 52 तुवालू
53 मलेशिया 54 वानुअतु
55 मालदीव 56 जिम्बॉम्बे
57 मार्शल द्वीप समूह 58 सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस

यह भी पढ़ें- गरीब परिवार की तीरंदाज बेटी भजन कौर कौन? पैरिस ओलंपिक में गोल्ड जिसके निशाने पर

First published on: Jul 24, 2024 01:45 PM

संबंधित खबरें