हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सांप को देखते ही कांपने लगा रेलवे का गेटमैन, बाथरूम के गेट पर लटकर ऐसी बचाई जान

उत्तराखंड के रुद्रपुर और बिलासपुर रोड स्टेशन के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक रेलवे गेटमैन के कमरे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दरवाजे पर एक जहरीला कोबरा बैठ गया. गेटमैन डर के मारे बाथरूम के दरवाजे पर चढ़कर लटक गया और काफी देर तक वहीं फंसा रहा. इस दौरान उसका मोबाइल फोन गिर गया जिससे वह स्टेशन मास्टर से संपर्क नहीं कर पाया. बाद में जब साथी कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कोबरा और लटके गेटमैन का दृश्य कैमरे में कैद किया.

विज्ञापन

सांप ऐसे जानवर हैं, सामने आ जाएं तो बड़े-बड़े हिम्मती लोगों के भी पसीने छूट जाते हैं. सांप से बचने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. सोचिए, आप एक कमरे में हैं और उसमें एक ही दरवाजा है. दरवाजे पर ज़हरीला सांप दिखाई दे तो आप क्या करेंगे? रेलवे के एक कर्मचारी के सामने ऐसी ही एक विकट स्थिति आ गई.

रुद्रपुर और बिलासपुर रोड स्टेशन के बीच एक रेलवे कर्मचारी गेटमैन के तौर पर एक फाटक पर ड्यूटी कर रहा था. वह फाटक बंद करके अपने कमरे में पहुंचा ही था कि दरवाजे पर एक खतरनाक सांप दिखाई दिया. सांप देखते ही रेलवे कर्मचारी की हालत खराब हो गई और वह जान बचाने के लिए कमरे के दूसरी तरफ भागा.

बाथरूम के गेट पर लटका गेटमैन

हालांकि कमरे से बाहर निकलने के लिए एक ही दरवाजा था और उस दरवाजे पर खतरनाक कोबरा सांप बैठा हुआ था. रेलवे कर्मचारी डरकर भागा तो उसका मोबाइल फोन भी गिर गया और शख्स कमरे में मौजूद बाथरूम के दरवाजे पर चढ़कर लटक गया.

विज्ञापन

देखें वीडियो

काफी देर तक शख्स इसी स्थिति में दरवाजे पर लटका रहा. ट्रेन के निकल जाने के बाद जब फाटक का दरवाजा नहीं खोला गया तो स्टेशन मास्टर उसे फोन करने लगा. हालांकि रेलवे कर्मचारी फोन नहीं उठा पाया क्योंकि उसका फोन गिर गया था और फोन के पास ही सांप बैठा था. काफी देर तक जब गेटमैन ने जवाब नहीं दिया तो स्टेशन मास्टर ने एक कर्मचारी को गेटमैन के पास भेजा.

स्टेशन से कर्मचारी जब गेटमैन के पास पहुंचा तो वहां का नज़ारा देखकर वह भी सन्न रह गया. गेटमैन अपने कमरे के बाथरूम के दरवाजे पर लटका हुआ था. मुख्य दरवाजे पर कोबरा बैठा हुआ था और कोबरा के पास ही उसका मोबाइल फोन पड़ा हुआ था. यह नज़ारा उसने कैमरे में कैद कर लिया और अधिकारियों के पास भेज दिया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर किस दिक्कत के चलते लेट हुईं 800 फ्लाइट्स? दिन भर परेशान रहे यात्री

इसके बाद सांप को भगाया गया और तब जाकर गेटमैन ने राहत की सांस ली. रेलवे ने गेटमैनों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola