प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई 2025 को देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत होगा, जिसका मकसद रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुंदर और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाना है। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीकानेर, राजस्थान से किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने बताया कि ये 103 स्टेशन 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित हैं और इन पर ₹1,100 करोड़ से अधिक खर्च किया गया है। योजना के तहत कुल 1,300 से अधिक स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं।
18 राज्य और उनके कुछ प्रमुख स्टेशन
1. घणो चोखो लाग रियो है!
---विज्ञापन---Rajasthan🚉 Amrit Stations: Bundi, Deshnoke, Fatehpur Shekhawati, Gogameri, Govindgarh, Mandal Garh, Mandawar Mahuwa Road, Rajgarh. pic.twitter.com/lz8tgxRN12
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
---विज्ञापन---
राजस्थान
बूंदी, देशनोक और फतेहपुर शेखावाटी जैसे स्टेशन अब राजस्थानी कला और संस्कृति की झलक दिखाते हैं। यहां की दीवारों और डिजाइन में रंग-बिरंगे पारंपरिक चित्र बनाए गए हैं। यात्रियों को अब साफ वेटिंग रूम, टिकट के लिए डिजिटल मशीनें और ऊपर जाने के लिए लिफ्ट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
2. చాలా బాగుంది (Chaala bagundi)
🚉 Sullurupeta Amrit Station
📍Andhra Pradesh pic.twitter.com/iG7CSUPAnf— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
आंध्र प्रदेश
सुल्लुरुपेटा स्टेशन को बहुत सुंदर बना दिया गया है। अब वहां बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियां हैं और चारों ओर शानदार लाइटें लगाई गई हैं।
3. ধুনীয়া লাগিছে! (Dhuniya lagise!)
🚉 Haibargaon Amrit Station
📍Assam pic.twitter.com/ZgeIsiSPWA— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
असम
हैबरगांव स्टेशन पर अब साफ-सुथरे शौचालय, टिकट लेने के लिए काउंटर और रैंप की सुविधा है, जिससे दिव्यांग यात्रियों को आसानी होगी।
4. गजब भई गेलै!
Bihar🚉 Amrit Stations: Pirpainti, Thawe pic.twitter.com/gXi7wosHqT
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
बिहार
पिरपैंती और थावे जैसे छोटे स्टेशन अब आसपास के गांवों के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। इससे वहां के लोगों को फायदा मिलेगा।
5. बढ़िया लगिस!
Chhattisgarh🚉Amrit Stations: Ambikapur, Bhanupratappur, Bhilai, Dongargarh, Urkura pic.twitter.com/IvoLN9d80g
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
छत्तीसगढ़
अंबिकापुर, भिलाई और डोंगरगढ़ स्टेशन अब हरे-भरे और पर्यावरण के अनुकूल बनाए गए हैं। साथ ही इन स्टेशनों को दिव्यांगों के लिए भी सुविधाजनक बनाया गया है।
6. સારું છે!
Gujarat🚉Amrit Stations: Dakor, Derol, Hapa, Jamwanthali, Jamjodhpur, Kanalus Jn., Karamsad, Kosamba Jn, Limbdi, Mahuva, Mithapur, Morbi, Okha, Palitana, Rajula Jn., Samakhiyali, Sihor Jn., Utran pic.twitter.com/vtnUEkZx1I
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
गुजरात
मोरबी, ओखा और सिहोर जंक्शन जैसे स्टेशन अब वहां की स्थानीय इमारतों की डिजाइन की तरह दिखते हैं। ये स्टेशन अब देखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं।
7. सुतरा से!
🚉 Mandi Dabwali Amrit Station
📍Haryana pic.twitter.com/MtjbX2fZUg— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
हरियाणा
मंडी डबवाली स्टेशन को हरियाणा की परंपराओं के अनुसार सजाया गया है। अब यह स्टेशन वहां की संस्कृति को दिखाता है।
8. पहाड़ी शान!
🚉Baijnath Paprola Amrit Station
📍Himachal Pradesh pic.twitter.com/L7a5UO5nsg— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
हिमाचल प्रदेश
बैजनाथ पापरोला स्टेशन को पर्यटन के हिसाब से बेहतर बनाया गया है। अब जो लोग हिमाचल घूमने आएंगे, उन्हें यहां से सफर करना ज्यादा आसान और मजेदार लगेगा।
9. झारखंड के अमृत स्टेशन!
🚉 Amrit Stations: Govindpur Road, Rajmahal, Shankarpur pic.twitter.com/Tw2a1sE7yu
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
झारखंड
राजमहल और गोविंदपुर रोड स्टेशन पर अब वेटिंग हॉल, जहां यात्री आराम से बैठ सकते हैं और डिजिटल स्क्रीन लगाई गई हैं, जो ट्रेनों की जानकारी देती हैं।
10. ತುಂಬಾ ಚೆನ್ನಾಗಿದೆ!
Karnataka🚉Amrit Stations: Bagalkot, Dharwad, Gadag Jn., Gokak Road, Munirabad pic.twitter.com/OlVm9nH6Mu
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
कर्नाटक
धारवाड़, गडग और मुनिराबाद जैसे स्टेशन अब नए तकनीकी सिस्टम से लैस हैं। इससे यात्रियों को टिकट लेने और जानकारी पाने में आसानी होगी।
11. അടിപൊളി
Kerala🚉Amrit Stations: Chirayinkeezh, Vadakara pic.twitter.com/JQJuKeRcCD
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
केरल
चिरायिनकीज और वडकारा स्टेशन अब इतने सुंदर और साफ हो गए हैं कि पर्यटक इन्हें भी देखने आते हैं। ये स्टेशन अब फोटो खींचने लायक बन चुके हैं।
12. नया अवतार
Madhya Pradesh🚉Amrit Stations: Katni South, Narmadapuram, Orchha, Seoni, Shajapur, Shri Dham pic.twitter.com/AGgXnfWND0
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
मध्य प्रदेश
कटनी साउथ, ओरछा और श्रीधाम स्टेशन अब धार्मिक और सांस्कृतिक यात्राओं के लिए उपयोगी बन गए हैं। यहां से तीर्थ यात्राएं करना आसान हो गया है।
13. झक्कास
Maharashtra🚉Amrit Stations: Amgaon, Chanda Fort, Chinchpokli, Devlali, Dhule, Kedgaon, Lasalgaon, Lonand Jn., Matunga, Murtizapur Jn., Netaji Subhash Chandra Bose Itwari Jn., Parel, Savda, Shahad, Wadala Road pic.twitter.com/H3keH0fDuU
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
महाराष्ट्र
देवलाली, परेल और मटुंगा जैसे स्टेशन अब मुंबई जैसे व्यस्त शहरों में यात्रियों को आरामदायक सुविधाएं देते हैं। यहां की व्यवस्था अब पहले से कहीं बेहतर हो गई है।
14. Transformed
🚉 Mahe Amrit Station
📍 Puducherry pic.twitter.com/NZtdDvk4ah— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
पुदुचेरी
माहे स्टेशन को बहुत हरा-भरा और सुंदर बना दिया गया है। अब यह स्टेशन शांति और सुंदरता का अनुभव कराता है।
15. விசில் போடு!
Tamil Nadu 🚉 Amrit Stations: Chidambaram, Kulitturai, Mannargudi, Polur, Samalpatti, Srirangam, St. Thomas Mount, Tiruvannamalai, Vriddhachalam Jn. pic.twitter.com/roX9Oz5sLt
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
तमिलनाडु
तिरुवन्नामलाई और सेंट थॉमस माउंट जैसे स्टेशन आध्यात्मिक यात्रा करने वालों के लिए बहुत सुविधाजनक हो गए हैं। अब वहां आराम और जानकारी दोनों मिलती हैं।
16. ఇది సూపర్!
Telangana 🚉 Amrit Stations: Begumpet (all-women-operated railway station), Karimnagar, Warangal pic.twitter.com/MhsDbpJWkl
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
तेलंगाना
बेगमपेट स्टेशन अब “ऑल वुमन स्टेशन” बन गया है, जहां सारी जिम्मेदारी महिलाओं के पास है। इसके अलावा करीमनगर और वारंगल स्टेशन को भी और बेहतर बनाया गया है। ये सब महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गए हैं।
17. क्या बात!
Uttar Pradesh 🚉 Amrit Stations: Balrampur, Bareilly city, Bijnor, Fatehabad, Gola Gokarannath, Goverdhan, Govindpuri, Hathras City, Idgah Agra Jn., Izzatnagar, Karchana, Mailani Jn., Pokhrayan, Ramghat Halt, Saharanpur Jn., Siddharthnagar, Suraimanpur,… pic.twitter.com/MGCjgsCAJH
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
उत्तर प्रदेश
इदगाह आगरा, गोविंदपुरी और बरेली सिटी जैसे स्टेशन अब बहुत आधुनिक दिखते हैं। यहां की सुविधाएं अब भारत के बदलते रूप को दिखाती हैं।
18. খুব ভালো
West Bengal 🚉 Amrit Stations: Joychandipahar, Kalyani Ghoshpara, Panagarh pic.twitter.com/cMfqxGtgLB
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
पश्चिम बंगाल
काल्याणी घोषपारा और पानागढ़ स्टेशन अब यात्रियों के लिए आरामदायक बन गए हैं। यहां साफ-सफाई और बैठने की अच्छी व्यवस्था है।
नया भारत, नई राह
अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य है “विरासत भी, विकास भी”। ये स्टेशन अब सिर्फ यात्रा का जरिया नहीं, बल्कि शहरी विकास का प्रतीक बन रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन स्टेशनों को फ्यूचर रेडी अर्बन सेंटर बताया है।










