India Pakistan Row: हवाई हमला हुआ तो नागरिक क्या करें? जानें जरूरी गाइडलाइन

India Pakistan Row: भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंका में अगर आगरा या किसी भी शहर पर हवाई हमला होता है, तो नागरिकों की सुरक्षा के लिए ये गाइडलाइंस काम आएंगी। शरण लेना, बिजली-गैस बंद करना, सरकारी दिशा-निर्देश मानना और आपातकालीन किट तैयार रखना जैसे जरूरी कदम।

india pak mockdrill
विज्ञापन

India Pakistan Row: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश में युद्ध जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को देश के सभी राज्यों में मॉक ड्रिल करवाने का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय की तरफ से राज्यों को कुछ प्रमुख बिंदुओं पर फोकस करने के लिए कहा गया है। इससे साफ-साफ जाहिर हो रहा है कि मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसलिए, वे सभी देशवासियों, छात्र-छात्राओं समेत नागरिकों को अपनी सुरक्षा के लिए उपाय बता रही हैं। अगर भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान आगरा या किसी भी शहर पर हवाई हमला होता है, तो नागरिकों को अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत और सही कदम उठाने चाहिए। नीचे कुछ जरूरी सावधानियां और बचाव के उपाय दिए गए हैं।

हवाई हमले के दौरान नागरिकों को क्या करना चाहिए

1. सायरन बजते ही तुरंत शरण लें:

विज्ञापन

नजदीकी बंकर या सुरक्षित आश्रय स्थल में जाएं।

अगर बंकर न हो तो पक्के मकान के बेसमेंट, बाथरूम या सीढ़ियों के नीचे छिपें।

विज्ञापन

2. बिजली और गैस बंद करें:

सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैस सिलेंडर आदि बंद कर दें ताकि आग लगने का खतरा न हो।

विज्ञापन

3. खिड़कियां और दरवाज़े बंद करें:

खिड़कियों पर मोटे कपड़े या गद्दे लगा दें ताकि कांच के टूटने से बचा जा सके।

विज्ञापन

4. जमीन पर लेट जाएं और सिर ढकें:

अगर खुले में हैं और कहीं छिपने की जगह नहीं है, तो जमीन पर लेटकर सिर पर बैग या हाथ रखें।

विज्ञापन

5. सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें:

टीवी, रेडियो या मोबाइल पर सरकारी अलर्ट और निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

6. आपातकालीन किट तैयार रखें:

जैसे- प्राथमिक चिकित्सा किट, पीने का पानी, सूखा भोजन, टॉर्च और बैटरियां और जरूरी दस्तावेज और नकदी।

विज्ञापन

7. अफवाहों पर ध्यान न दें:

केवल सरकारी स्रोतों या विश्वसनीय समाचार चैनलों से ही जानकारी लें।

विज्ञापन

विशेष सुझाव आगरा के लिए

  • ताजमहल और पर्यटन स्थलों से दूर रहें, क्योंकि ये संभावित टारगेट हो सकते हैं।
  • रेलवे स्टेशन, एयरफोर्स बेस, और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाएं।

यह भी पढ़ें:‘फिर घुटनों के बल गिरा पाकिस्तान’; भारत-पाक तनाव पर UNSC मीटिंग के बाद जानें क्या बोले India-Pak प्रतिनिधि?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ