ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच हो रहा है. इस मैच का भारत में बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है. विरोध करने वालों में कई दल शामिल हैं, सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों का कहना है कि यह मैच नहीं होना चाहिए था. हालांकि मैच अपने तय समय पर शुरू हो गया. एक तरफ मैच शुरू हुआ तो दूसरी तरह कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए.
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने उतरे कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि लगभग चार महीने पहले, पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारे देश में प्रवेश किया और 26 लोगों पर उनका धर्म पूछकर गोलियां चला दीं. पूरा देश उस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के साथ एकजुट है और अब भी है. सभी ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की और ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा की गई. उस समय, उन्होंने (पीएम मोदी) कहा कि पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत या व्यापार नहीं होगा.
दत्त ने कहा कि उन्होंने सिंधु जल संधि को रोक दिया. पूरे देश ने इसके लिए उनकी सराहना की। लेकिन आज पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने की क्या मजबूरी है. हम उस देश को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाएंगे और यह पैसा बाद में हमारे देश के खिलाफ उग्रवाद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. इस मैच की कोई जरूरत नहीं थी. शाहिद अफरीदी और अन्य लोगों के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच करनी चाहिए. कैसे उन्होंने हमारी बहनों, हमारी सेना और हमारे देश का अपमान किया. उसके बाद, उनके साथ खेलना बिल्कुल गलत है.
वहीं आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भारत पाकिस्तान एशिया कप मैच को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही पाकिस्तानी आतंकवादियों ने महिलाओं के पतियों को मार डाला, पूरा देश उनके साथ रोया। ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर सरकार ने कहा कि यह अभी भी जारी है। अब आप उसी पाकिस्तान के साथ मैच खेलने दुबई भाग गए हैं। क्या आपमें थोड़ी भी इंसानियत बची है? पूरे देश में लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान का किया ‘बॉयकॉट’
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप दिल्ली में मैच का प्रसारण करने वाले सभी लोगों का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा, “दिल्ली में हम उन सभी रेस्टोरेंट, बार और नाइट क्लबों का बहिष्कार करेंगे जो मैच का प्रसारण करेंगे। हम लोगों से कहेंगे कि वे ऐसे रेस्टोरेंट में न जाएं। ऐसे लोगों को व्यापार करने का कोई अधिकार नहीं है।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
7 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
8 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
10 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
15 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
17 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
18 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines