Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

असम में गूंजेगी ‘खंजर’ की दहाड़, भारत-किर्गिस्तान सेना का 13वां साझा युद्ध अभ्यास शुरू

यह अभ्यास क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत और किर्गिस्तान के बीच रक्षा सहयोग को और गहरा करता है. यह अभ्यास न केवल सैन्य दक्षता बढ़ाता है, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेगा.

Author
Written By: Pawan Mishra Updated: Feb 4, 2026 22:13

ऑपेरशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने अपनी ताकत परखने के लिए असम के मिसामारी में एक बड़ा युद्धाभ्यास की शुरुआत की है. भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास खंजर का 13वां एडिशन आज से शुरू हो गया. यह 17 फरवरी तक चलेगा. इस अभ्यास में शहरी युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों में विशेष बलों की मजबूती बढ़ाएगा.

‘खंजर-XIII’ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करेगा और सैन्य साझेदारी को गहरा करेगा इस अभ्यास में स्नाइपिंग, कठिन बिल्डिंग इंटरवेंशन और माउंटेन क्राफ्ट के एडवांस स्पेशल फोर्स स्किल्स डवलप करने पर भी फोकस किया जाएगा.

---विज्ञापन---

बता दें, यह अभ्यास क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत और किर्गिस्तान के बीच रक्षा सहयोग को और गहरा करता है. यह अभ्यास न केवल सैन्य दक्षता बढ़ाता है, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेगा. इस अभ्यास का पिछला संस्करण किर्गिस्तान में हुआ था.

भारतीय सेना के 20 जवानों वाली टुकड़ी को पैराशूट रेजिमेंट के सैनिक लीड कर रहे है. किर्गिस्तान की टुकड़ी में भी समान ताकत शामिल है, जिनको लीड ILBRIS विशेष बल ब्रिगेड कर रही है. अभ्यास का मकसद शहरी और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद और विशेष बलों के संचालन अनुभवों का एक दूसरे के साथ साझा करना है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 04, 2026 09:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.