पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, आखिरकार भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। भारतीय सेना ने कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। सेना ने इस हमले के बाद स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन का मकसद केवल आतंकियों को निशाना बनाना था, न कि पाकिस्तानी सेना को।
सवाल यह उठता है कि आखिर इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ क्यों रखा गया?
दरअसल, पहलगाम हमले में आतंकियों ने सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाया था, जिससे कई महिलाओं के माथे का सिंदूर उजड़ गया। कहा जा रहा है कि भारतीय सेना ने इस दर्दनाक घटना का बदला लेने और उन महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा है।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले के दौरान आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। जिसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। इस हमले में सिर्फ पुरुषों को धर्म पूछकर गोली मारी गई थी। इसके बाद से पाकिस्तान के खिलाफ, आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार करने की बात कही थी।
किसने रखा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम?
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ सेना द्वारा किए गए इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऑपरेशन के दौरान लगातार निगरानी कर रहे थे। सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया कि भारत ने 6 जगहों पर जमकर तबाही मचाई है। पाकी सेना की मानें तो इस हमले में 8 लोगों की मौत हुई है जबकि 33 से अधिक लोग घायल हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो ये आंकड़ा काफी अधिक है।
भारतीय सेना के टारगेट
1. मरकज सुभान अल्लाह बहावलपुर
2. मरकज तैयबा, मुरीदके
3. सरजाल/तेहरा कलां
4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट
5. मरकज अहले हदीस बरनाला, भिम्बर
6. मरकज़ अब्बास, कोटली
7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली
8. मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
9. मरकज सैयदना बिलाल
संबंधित खबरें
पेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
1 hr agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
1 hr ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 hr agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
2 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
3 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
6 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
15 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
17 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines