'गंदा' मौसम चिपचिपी उमस का टॉर्चर; फिर भी आज दिल्ली समेत 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें IMD का अपडेट

Today Weather Forecast: आज स्वतंत्रता दिवस समारोह के जश्न में खराब मौसम खलल डाल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिन से राजधानी समेत कई राज्यों में मानसून के बादल झमाझम बरस रहे हैं।

IMD Weather Forecast

शाम तक मौसम के करवट बदलने की संभावना है।

विज्ञापन

Delhi NCR Weather Forecast: देशभर में मानसून एक्टिव है। आज 15 अगस्त है और राजधानी दिल्ली में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा, लेकिन खराब मौसम जश्न के रंग में भंग डाल सकता है। आसमान में घने बादल छाए हैं और हवा चल रही है, लेकिन चिपचिपी उमस ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं मौसम विभाग ने आज राजधानी दिल्ली समेत देशभर के 23 राज्यों में बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। बीते दिन भी दिल्ली और नोएडा में बादल बरसे। उत्तर प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। देशभर में कई नदियां उफान पर बह रही हैं। सड़कों पर जलभराव की स्थिति है। बिहार में बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं। आइए जानते हैं कि आज कल मौसम कैसा रहेगा?

 

विज्ञापन

दिल्ली में आज और कल ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल दिल्ली में बारिश होने का अलर्ट रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि सुबह-सुबह मौसम में काफी उमस देखने को मिली। चिपचिपी गर्मी ने परेशान किया, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते हवाएं चलने लगीं। आसामान में बादल छाए हुए हैं। आज शाम तक मौसम करवट बदल सकता है, जिससे आज छुट्टी का दिन खराब हो सकता है। कल भी ऐसा ही मौसम रहेगा। आज राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है।

आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, आज अगले 24 घंटों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गुजरात, लद्दाख, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ