Crime in Jammu: जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके से लूट की वारदात सामने आई है। लुटेरों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में इस घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, दिन मे करीब एक बजे तेजदार हथियार के बल पर एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
बता दें कि जिस वक्त लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया उसे वक्त महिला दुकान पर अकेली थी। महिला का कहना है कि दो लुटेरे पैंट-कोट और हेलमेट लगाए हुए दुकान के अंदर आए और तेजदार हथियार उसकी गर्दन पर रख दिया और लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की सोने की ज्वेलरी और 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए । वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में आप साफ देख सकते हैं किस तरह से पैंट-कोट पहने दो शख्स दुकान के अंदर आते हैं और तेजदार हथियार महिला की गर्दन पर रखते हैं और पूरी वारदात को अंजाम देकर रफू चक्कर हो जाते हैं। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। साथ ही स्थानीय लोगों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ काफी रोष है। कुछ स्थानीय लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
56 mins agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
3 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
3 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
4 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
4 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
4 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
6 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
7 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines