Imroz Death: मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का निधन, Amrita Pritam से रहा सबसे खास कनेक्शन

Imroz Amrita Pritam Died: देश के मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में अपने घर में आखिरी सांस ली। जानिए उनके बारे में सब कुछ और अमृता प्रीतम से उनके कनेक्शन की कहानी…

Imroz Passes Away

Imroz Passes Away

विज्ञापन

Poet Painter Imroz Amrita Pritam Died: आखिरकार अमृता प्रीतम और इमरोज की प्रेम कहानी का अंत आज हो ही गया। मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज भी दुनिया को अलविदा कह गए। आज 97 साल की उम्र में मुंबई में कांदिवली स्थित अपने आवास पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनकी करीबी और कवयित्री अमिया कुंवर ने की। अमिया के अनुसार, इमरोज पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहे, लेकिन 2 दिन पहले ही उन्हें घर लाया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

विज्ञापन

इमरोज और अमृता प्रीतम की मशहूर प्रेम कहानी

इमरोज का अपने जीवन में मशहूर कवयित्री अमृता प्रीतम से सबसे खास कनेक्शन रहा। उनकी और अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी दुनियाभर में मशहूर है। वे दोनों एक दूसरे के इतने करीब थे कि बिना शादी किए 40 साल साथ रहे। अमृता प्रीतम के आखिरी दिनों में भी इमरोज उनके साथ ही रहे।  31 अक्टूबर 2005 को अमृता का निधन हुआ था। अमृता उन्हें जीत कहकर बुलाती थीं। अमृता-इमरोज की उम्र में 7 साल का अंतर था। अमृता की मौत होने के बाद इमरोज कवि बने। अमृता ने अपने आखिरी पलों में इमरोज के लिए एक कविता लिखी थी। इस कविता के शब्द थे- मैं तुम्हे फिर मिलूंगी…। इमरोज ने भी अमृता के लिए कविता लिखी थी, जिसके शुरुआती शब्द थे- उसने जिस्म छोड़ा है, साथ नहीं…

विज्ञापन

पाकिस्तान में जन्मे इमरोज भारत आकर बस गए

1926 में पाकिस्तान में जन्मे इमरोज का असली नाम इंद्रजीत सिंह था। उनका जन्म लाहौर से 100 किलोमीटर दूर एक गांव में साधारण परिवार में हुआ था। अमृता के दुनिया से जाने के बाद से ही इमरोज गुमनामी का जीवन जी रहे थे। उन्होंने पिछले कुछ सालों से किसी से मिलना-जुलना बंद कर रखा था। अमृता अपनी एक किताब के कवर पेज के लिए डिजाइन तलाश रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात अमृता प्रीतम से हुई थी। इसके बाद बंटवारे के चलते दोनों पाकिस्तान से भारत आए और यही बस गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ