अब्राहम अकॉर्ड क्या है? जिसका PM मोदी ने इजरायली संसद के संबोधन में किया जिक्र

पीएम मोदी ने इजराइली संसद में अब्राहम अकॉर्ड का जिक्र कर मिडिल ईस्ट में शांति और सहयोग की नई संभावनाओं पर जोर दिया. यह संबोधन दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को दर्शाता है.

pm modi (4)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय इजरायल दौरे के दौरान वहां की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित कर एक नया इतिहास रच दिया है. वे इजरायली संसद में भाषण देने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं. पीएम मोदी का यह दूसरा इजरायल दौरा है, इससे पहले वे साल 2017 में वहां गए थे. जैसे ही प्रधानमंत्री संसद भवन पहुंचे, वहां मौजूद सांसदों ने खड़े होकर ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए और मेज थपथपाकर उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने अपने संबोधन में 1.4 अरब भारतीयों की ओर से मित्रता, सम्मान और मजबूत साझेदारी का संदेश दुनिया के सामने रखा.

विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ अडिग और सख्त रुख

पीएम मोदी ने इजरायली सांसदों के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दोहराया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नागरिकों की हत्या और आतंक को किसी भी आधार पर सही नहीं ठहराया जा सकता. प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर 2023 को हुए बर्बर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत इस दुख की घड़ी में पूरी मजबूती के साथ इजरायल के साथ खड़ा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया में कहीं भी होने वाला आतंकवाद वैश्विक शांति के लिए खतरा है और इसका मुकाबला करने के लिए पूरी दुनिया को एकजुट होकर कार्रवाई करनी होगी.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में शांति और अब्राहम अकॉर्ड का महत्व

अपने भाषण में पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट की बदलती स्थिति और ‘अब्राहम अकॉर्ड’ का विशेष जिक्र किया. सितंबर 2020 में अमेरिका की पहल पर इजरायल, बहरीन और यूएई के बीच यह ऐतिहासिक समझौता हुआ था, जिसे बाद में मोरक्को और सूडान ने भी समर्थन दिया. प्रधानमंत्री ने इसे अशांत क्षेत्र के लिए उम्मीद की एक नई किरण बताया. इस समझौते का मुख्य उद्देश्य अरब देशों और इजरायल के बीच शांति, आर्थिक सहयोग और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देना है. भारत ने शुरू से ही इस पहल का स्वागत किया है क्योंकि यह क्षेत्र की स्थिरता के साथ भारत के रणनीतिक हितों के लिए भी फायदेमंद है.

विज्ञापन

गाजा में शांति की पहल और भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री ने गाजा के हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत वहां शांति बहाली की हर कोशिश का समर्थन करता है. उन्होंने स्वीकार किया कि शांति का रास्ता काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन संवाद और स्थिरता के जरिए इसे हासिल करना जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच सहयोग का दायरा लगातार बढ़ रहा है और दोनों देश आने वाले समय में रक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक जैसे क्षेत्रों में अपने रिश्तों को और भी गहराई देंगे. उनका यह संबोधन न केवल दोनों देशों की दोस्ती को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका का भी प्रतीक है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ