---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

मिलिए एक शख्स से, जिसने जिंदगी के 48 साल जेल में बिताए, उस मर्डर के लिए जो किया ही नहीं था उसने

Glynn Simmons Unique Story: एक शख्स ने उस जुर्म के लिए 48 साल जेल में काटे, जो उसने किया ही नहीं था। मामला अमेरिका का है, वहीं पीड़ित को अब निर्दोष करार दिया गया, जानिए मामला...

---विज्ञापन---

Glynn Simmons Declared Innocent By Oklahoma Court: दुनिया में कई अजीबो-गरीब लोग हैं। कई लोग ऐसे हैं, जिनके साथ अजीबो-गरीब घटनाएं होती हैं। ऐसी ही एक घटना Glynn Simmons के साथ हुआ, जिसने अपनी जिंदगी के 48 साल जेल में काटे, वह भी उस जुर्म के लिए जो उसने किया ही नहीं था। हालांकि सिमन्स को जुलाई 2023 में रिहा कर दिया गया था, लेकिन उसने खुद को निर्दोष साबित करने की लड़ाई जारी रखी और अमेरिका की ओकलाहोमा कोर्ट ने उसे अब निर्दोष करार दिया। गलत तरीके से सजा काटने वाले लोग अमेरिका में $175,000 (£138,000) तक के मुआवजे के पात्र हैं, जो सिमन्स को भी मिलेगा। वह इस समय लीवर कैंसर से जूझ रहा है।

 

---विज्ञापन---

अमेरिका में आज तक की सबसे लंबी गलत सज़ा

ओकलाहोमा काउंटी के जिला न्यायाधीश एमी पालुम्बो ने अपने फैसले में कहा कि 70 वर्षीय Glynn Simmons ने गलत जुर्म के लिए सजा भुगती है। यह अमेरिका की सबसे लंबी और गलत सजा है, जो उन्होंने भुगती, लेकिन उसके पास खुद को निर्दोष साबित करने के लिए पुख्ता और पर्याप्त सबूत नहीं थे। अब कोर्ट के सामने जो सबूत पेश किए गए हैं, उनसे साबित होता है कि जिस अपराध के लिए सिमन्स को दोषी ठहराया गया था। उसे सजा सुनाई गई और कैद किया गया। उसने 48 साल जिंदगी के जेल में काटे, वह अपराध सिमन्स के द्वारा नहीं किया गया था। इसलिए उसे निर्दोष करार दिया जाता है। साथ ही उसे जल्द से जल्द सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा जारी किया जाए।

---विज्ञापन---

1974 की घटना, 22 साल के थे Glynn Simmons

मीडियाा रिपोर्ट के अनुसार, मामला 1974 का है। उस समय Glynn Simmons 22 साल के साथ। ओकलाहोमा सिटी में शराब की दुकान में डकैती के दौरान कैरोलिन सू रोजर्स की हत्या करने का आरोप उन पर लगा था। उन्हें और उनके दोस्त डॉन रॉबर्ट्स को वर्ष 1975 में दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई। मृत्युदंड के खिलाफ अपील करने पर अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सज़ा को घटाकर आजीवन कारावास में बदल दिया। वहीं सिमन्स ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए दलील दी कि वह वारदात के समय अपने होमटाउन लुइसियाना में था, लेकिन एक किशोर की गवाही पर उन्हें दोषी करार दिया गया। फिर उन्होंने 48 साल, एक महीना, 18 दिन जेल में काटे।

First published on: Dec 21, 2023 03:49 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola