India Pakistan War Situation: पाकिस्तान इस समय आर्थिक संकट और भारत के साथ सैन्य तनाव से जूझ रहा है। मई 2025 में दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव ने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए और व्यापार को ठप कर दिया है। ऐसे में, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ओर से 9 मई 2025 को पाकिस्तान के लिए 7 अरब डॉलर के लोन प्रोग्राम की पहली रिव्यू को मंजूरी दे दी गई है, इसमें 1 बिलियन डॉलर तत्काल Extended Fund Facility (EFF) के तहत और 1.3 बिलियन डॉलर Resilience and Sustainability Facility (RSF) के तहत शामिल हैं। यह मदद पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था को कुछ राहत दे सकती है।
इस दौरान पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है। 2025 में उसका विदेशी कर्ज 125 बिलियन डॉलर (लगभग 10.4 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है, जो जीडीपी का 42% है। विदेशी मुद्रा भंडार केवल 9.5 बिलियन डॉलर हैं, जो दो महीने के आयात को भी मुश्किल से कवर कर सकता है। 2023 में 38% तक रही मुद्रास्फीति अब 1-1.5% तक कम हुई है, लेकिन बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है। मई 2025 में भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते उड़ानें रद्द कर दी गई थीं और व्यापार को प्रभावित किया गया था, जिससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई है।
आईएमएफ ने की 2.3 बिलियन डॉलर की मदद
IMF ने 9 मई 2025 को पाकिस्तान के लिए दो बड़ी धन राशि के पैकेज मंजूर किए हैं। इसमें 1 बिलियन डॉलर तत्काल मदद हुई है। यह Extended Fund Facility (EFF) के तहत दी गई, जो 7 बिलियन डॉलर के मौजूदा प्रोग्राम का हिस्सा है। इससे कुल EFF मदद अब 2.1 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके साथ ही 1.3 बिलियन डॉलर RSF मतलब यह धनराशि Resilience and Sustainability Facility के तहत 28 महीनों में किश्तों में मिलेगी, जिसका मकसद जलवायु परिवर्तन और आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देना है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मदद को ‘भारत की दबाव की रणनीति की हार’ और अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम बताया। IMF का कहना है कि यह मदद आर्थिक सुधारों और स्थिरता को बढ़ावा देगी।
कितनी राहत देगी यह मदद
यह 2.3 बिलियन डॉलर की सहायता युद्ध के बीच पाकिस्तान को कुछ मदद कर सकती है। इस 1 बिलियन डॉलर की तत्काल मदद से पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 9.5 बिलियन से बढ़कर 10.5 बिलियन डॉलर हो सकता है, जिससे आयात और कर्ज की किश्तें चुकाने में राहत मिलेगी। IMF की मंजूरी से सऊदी अरब, यूएई, और चीन जैसे देशों से अतिरिक्त मदद मिलने की संभावना बढ़ेगी।
साल 2023 में सऊदी अरब ने 2 बिलियन डॉलर का डिपॉजिट दिया था। यह राशि स्वास्थ्य, शिक्षा, और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में खर्च को बनाए रखने में मदद करेगी, जिससे जनता को कुछ राहत मिल सकती है। RSF फंड जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में मदद करेगा, जो पाकिस्तान जैसे जोखिम वाले देश के लिए जरूरी है।
क्या होगा दोनों देशों के बीच तनाव का आर्थिक प्रभाव?
भारत ने अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। इसके जवाब में, पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाइयां शुरू कीं। इससे दोनों देशों में बीच तनाव बढ़ गया। इस तनाव के चलते दोनों देशों के हवाई क्षेत्र बंद हो गए, उड़ानें रद्द हुईं, और व्यापार ठप हो गया। 2024 में पाकिस्तान ने रक्षा बजट को 15.4% बढ़ाकर 18000 करोड़ रुपये (2.2 बिलियन डॉलर) किया था, और अब इस तनाव ने सैन्य खर्च को और बढ़ा दिया है।
एक सीमा तक ही उपयोग हो सकती है धनराशि
दोनों देशों के बीच तनाव के चलते सैन्य संसाधनों पर भारी खर्च हो रहा है। 2.3 बिलियन डॉलर इस खर्च को लंबे समय तक कवर नहीं कर सकता है। अगले तीन साल में पाकिस्तान को 90 बिलियन डॉलर का कर्ज चुकाना है। यह मदद इस बोझ को कम करने में छोटी है। IMF ने कर बढ़ाने, सब्सिडी हटाने, और निजीकरण की शर्तें लगाई हैं। ये शर्तें जनता में असंतोष बढ़ा सकती हैं, खासकर इस समय को ऐसा होना संभव है। युद्ध के कारण व्यापार और निवेश में कमी आई है, जिससे इस मदद का प्रभाव सीमित हो सकता है।
भारत ने किया था विरोध
भारत ने इस मदद का कड़ा विरोध किया था। इसके पीछे भारत ने तर्क दिया था किए कि पाकिस्तान इन फंड्स का दुरुपयोग आतंकवाद के लिए कर सकता है। भारत ने IMF की वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया और कहा कि पाकिस्तान का सुधारों में खराब रिकॉर्ड और सेना का अर्थव्यवस्था में दखल इस मदद की सफलता पर सवाल उठाता है। भारत ने पहलगाम हमले का हवाला देते हुए कहा कि यह फंड आतंकवाद को बढ़ावा दे सकता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने स्मित मच्छार के परिजनों से की बात, बोले- कैप्टन को हरसंभव मदद दिलाएंगे
2 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
11 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
13 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
14 hrs agoPM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार-रक्षा समेत इन मुद्दों पर की चर्चा
15 hrs agoMEA ने रूस जाने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- फर्जी नौकरी के ऑफर के झांसे में ना फंसे
15 hrs agoपाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, सेना के SSG का पूर्व कमांडो था मारा गया लश्कर आतंकवादी हाशिम मूसा
16 hrs agoदिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं लगाएगा सुप्रीम कोर्ट, आतिशबाजी के लिए मिलेगा सीमित समय
16 hrs agoक्या है PM-DHARA स्कीम? 1.86 लाख करोड़ की इस योजना से कैसे बदलेगा देश का ग्रीन एनर्जी ग्रिड
17 hrs agoरबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines