प्रयागराज महाकुंभ मेले में फेमस हुए IITian बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लंबे समय बाद सोमवार को वह झज्जर में देखे गए. उनके साथ उनकी पत्नी भी थी. उन्होंने खुलासा किया कि दोनों ने 15 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर हिमाचल के अघंजर मंदिर में शादी कर ली. उसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की.
भगवा कपड़े पहने अभय सिंह अपने एडवोकेट पिता के चैंबर में आए. उन्होंने कहा, ‘हम दोनों अपनी जिंदगी से खुश हैं. फिलहाल सादगी से रह रहे हैं. अध्यात्म की तरफ रुझान होने से पहले कभी मैं भी इस चैंबर में बैठकर पिता की एप्लीकेशन चेक कर लेता था.’
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मूलरूप से कर्नाटक की हैं और वह भी इंजीनियर हैं. अभी दोनों हिमाचल के धर्मशाला में रह रहे हैं.
बता दें, अभय सिंह मूलरूप से झज्जर के सासरौली गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता कर्ण सिंह वकील हैं और झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान भी रह चुके हैं. बॉम्बे IIT से एयरो स्पेस इंजीनियरिंग करने वाले अभय सिंह प्रयागराज महाकुंभ में संन्यासी वेश में नजर आने के बाद देश-विदेश में चर्चा में आए थे.
‘सनातन यूनिवर्सिटी बनाएंगे’
अभय की पत्नी प्रतीका ने कहा, ‘अभय काफी सरल नेचर के हैं. वो बेहद ईमानदार और सच्चे इंसान हैं. मैं कर्नाटक से हूं और इनसे एक साल पहले मिलीं थी. मैंने इंजीनियरिंग कर रखी है. अब हम सनातन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. हम विचार कर रहे हैं कि आगे चलकर सनातन यूनिवर्सिटी बनाएं. यह अध्यात्म से जुड़े गुरु, साधक एक जगह पर यूनाइट करने की कोशिश है. हम झज्जर में सास-ससुर और परिवार वालों से मिलने आए हैं.’
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines