---विज्ञापन---

देश angle-right

IIT Bombay में हंगामा, प्रोफेसर-गेस्ट स्पीकर पर फिलिस्तीनी आतंकवादी का महिमामंडन करने का आरोप

IIT Bombay: प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि देशपांडे ने फिलिस्तीनी आतंकवादी जकारिया जुबैदी का महिमामंडन किया था।

---खबर नीचे जारी है---

IIT Bombay: इजराइल हमास के बीच चल रहे युद्ध में जहां कुछ देश इजराइल के समर्थन में खड़े हैं तो वहीं कुछ फिलिस्तीन का सपोर्ट कर रहे हैं। इस युद्ध को लेकर अलग-अलग विचारधारा भी सामने आ रही है। इस बीच आईआईटी बॉम्बे में इस युद्ध को लेकर बवाल मच गया।

जानकारी के अनुसार, इजराइल के खिलाफ फिलिस्तीनी स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बात करते समय कथित तौर पर आतंकवाद का महिमामंडन करने के लिए एक प्रोफेसर और एक गेस्ट स्पीकर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आईआईटी बॉम्बे के बाहर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, प्रतिष्ठित संस्थान के मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग की प्रोफेसर शर्मिष्ठा साहा और अतिथि वक्ता सुधन्वा देशपांडे ने 6 नवंबर को शैक्षणिक पाठ्यक्रम ‘एचएस 835 परफॉर्मेंस थ्योरी एंड प्रैक्सिस’ के तहत एक बातचीत के दौरान कथित तौर पर आतंकवादी और सशस्त्र विद्रोह पर चर्चा की।

विवेक विचार मंच के तत्वावधान में प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि देशपांडे ने फिलिस्तीनी आतंकवादी जकारिया जुबैदी का महिमामंडन किया था, जो कथित तौर पर अल-अक्सा शहीद ब्रिगेड का हिस्सा है। उसे कई देशों द्वारा आतंकवादी संगठन नामित किया गया है। उन्होंने 2015 में उससे मिलने की बात भी स्वीकार की थी।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

उन्होंने 6 नवंबर की बातचीत के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए साहा और देशपांडे के फोन कॉल और ईमेल की जांच की मांग की। साथ ही कहा कि प्रोफेसर को आईआईटी बॉम्बे से हटाया जाना चाहिए।

एक छात्र ने बताया कि यह बातचीत आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने वालों को घृणित और झूठी कहानियों के माध्यम से प्रेरित करने का कदम था।

---खबर नीचे जारी है---

7 नवंबर को पुलिस को सौंपे गए पत्र में कुछ छात्रों ने दावा किया कि साहा ने देशपांडे जैसे वक्ताओं को आमंत्रित करने के लिए अपने पद का अनुचित उपयोग किया था, जिनके बारे में उनका दावा था कि वह “कट्टरपंथी वामपंथी” थे।

पुलिस को सौंपे गए पत्र में दावा किया गया है कि इस तरह की घटनाओं से आईआईटी बॉम्बे की शैक्षणिक अखंडता और सुरक्षा पर चिंताजनक परिणाम होते हैं क्योंकि वे आतंकवाद से जुड़ी विचारधाराओं को बढ़ावा देते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 11, 2023 06:29 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola