'मुझे कांग्रेस में अपमानित किया'; Vikramaditya Singh कौन हैं, मंत्री पद छोड़ा, पिता वीरभद्र को याद करके रोए

Himachal Political Crisis Vikramaditya Singh Resigns: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में शामिल विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने काफी भावुक होकर मंत्री पद छोड़ा। साथ ही कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने हालातों से वाकिफ होते हुए भी कोई एक्शन नहीं लिया। इससे वे काफी निराश हुए।

Vikramaditya Singh Himachal Political Crisis

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मंत्री पद से विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

Himachal MLA Vikramaditya Singh Resigns: हिमाचल प्रदेश में छिड़ा सियासी संग्राम बढ़ता जा रहा है। आज कांग्रेस को हिमाचल में बड़ा झटका लगा। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर इस्तीफा देने की जानकारी दी।

इस दौरान वे अपने पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करके भावुक भी हो गए थे। उन्होंने बताया कि मैंने प्रदेश सरकार के हालातों और सुक्खू सरकार की वर्किंग के बारे में प्रियंका गांधी को अवगत कराया था, लेकिन हालात नहीं सुधरे। न ही कोई कड़ा कदम उठाया गया। इसलिए वह निराश होकर कांग्रेस सरकार का साथ छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

 

कांग्रेस पर अपमानित करने का आरोप

विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल में कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। इतना कहते हुए वे रोने लगे और पिता वीरभद्र सिंह का नाम लेकर बोले कि मेरे पिता 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस उन्हें सम्मान देने की बात कहती है, लेकिन शिमला में माल रोड पर उनकी प्रतिमा लगाने के लिए अभी तक जगह नहीं दी।

विज्ञापन

पिछले एक साल से देख रहा हूं सब कुछ, लेकिन कभी कुछ नहीं कहा। मुझे अपमानित भी किया गया। अब मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि जिस तरह के मौजूदा हालात हैं, मेरा सुक्खू सरकार में रहना सही नहीं है। इसलिए मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आगे की रणनीति के बारे में परिवार और समर्थकों से विचार विमर्श करने के बाद बताऊंगा।

 

विज्ञापन

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह?

विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक हैं। कांग्रेस की सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे, लेकिन यह पद उन्होंने छोड़ दिया। वह प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। 2013 से 2018 तक विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। साल 2017 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते। साल 2022 में दोबारा चुनाव जीतकर विधायक बने।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ