Haryana Assembly Election 2024 Results CM Face: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। राज्य की दो बड़ी पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के बीच जीत की होड़ लगी है। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट भी सामने आने लगी है। बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े चेहरों के नाम सीएम पद की रेस में नजर आ रहे हैं। हालांकि हरियाणा की जनता किसे अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है? इसका खुलासा इंडिया टुडे के एक सर्वे में हुआ है।
कांग्रेस में फंसा पेंच
CM पद के चेहरे के लिए कांग्रेस में 5 बड़े नाम सामने आ रहे हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम की कुर्सी के लिए प्रबल उम्मीदवार हैं। वहीं उन्हें टक्कर देने के लिए कांग्रेस का दलित महिला चेहरा कही जाने वाली कुमारी सैलजा भी सीएम पद की रेस में शामिल हैं। इसके अलावा रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के समर्थकों ने भी उनके लिए सीएम की दावेदारी पेश की है। साथ ही रणदीप सिंह सूरजेवाला और उदय भान को भी सीएम बनाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir 2024 Results Live: जम्मू कश्मीर में कौन आगे-कौन पीछे? देखें 90 सीटों की पूरी लिस्ट
बीजेपी जीती तो कौन बनेगा CM?
हरियाणा में अगर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जीत की हैट्रिक लगाती है, तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसे लेकर 3 नाम सामने आ रहे हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा वर्तमान सीएम नायाब सिंह सैनी सीएम पद की मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं अंबाला कैंट के विधायक अनिल विज का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए सुझाया जा रहा है।
जनता ने किसे चुना मुख्यमंत्री?
इंडिया टुडे के सी वोटर्स सर्वे की मानें तो हरियाणा की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अगले मुख्यमंत्री के रूप में चाहती है। सर्वे में शामिल 30.8 प्रतिशत लोगों ने पूर्व सीएम को अपना समर्थन दिया है। वहीं दूसरे नंबर पर 22.1 प्रतिशत मतों के साथ नायाब सिंह सैनी का नाम सामने आया है। हरियाणा के सीएम पद के लिए तीसरी पसंद दीपेंद्र सिंह हुड्डा हैं, जिन्हें 9.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। इसके अलावा कुमारी सैलजा 4.9 प्रतिशत मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं। इस सर्वे में सबसे कम वोट 4.5 प्रतिशत मनोहर लाल खट्टर को मिला है।
यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024 Results Live: हरियाणा में कौन आगे-कौन पीछे? देखें 90 सीटों की पूरी अपडेट
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
1 hr agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
2 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
2 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
3 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
4 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
5 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines