Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

सोना-चांदी और नोटों की गड्डी, भ्रष्ट रेलवे अधिकारी के पास मिला करोड़ों का सामान; CBI के भी उड़े होश!

मामला 9 मार्च को दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें भारतीय रेलवे विद्युत अभियंता सेवा के 2003 बैच के अधिकारी पर निजी कंपनी को 40.54 करोड़ रुपये के टेंडर में अनियमितताओं से फायदा पहुंचाने का आरोप है.

Author
Written By: Akarsh Shukla Updated: Mar 10, 2026 20:24
CBI Arrested Delhi Police ASI
Credit: News24

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ रिश्वतखोरी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने मध्य रेवले के मुख्य विद्युत वितरण अभियंता (CEDI) और दो निजी व्यक्तियों को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 40 करोड़ के टेंडर की दलाली में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़ किया. रेलवे अधिकारी के घर की जब तलाशी ली गई तो करोड़ों की कीमत का सामान मिला, जिसने जांच एजेंसी के अधिकारियों के भी हैरान कर दिया.

यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: भारत के 14 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल; जानें कल का मौसम

---विज्ञापन---

मामला 9 मार्च को दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें भारतीय रेलवे विद्युत अभियंता सेवा के 2003 बैच के अधिकारी पर निजी कंपनी को 40.54 करोड़ रुपये के टेंडर में अनियमितताओं से फायदा पहुंचाने का आरोप है. आरोपी सीईडीई ने कंपनी के हितधारकों से साठगांठ कर 40 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. सीबीआई सूत्रों के अनुसार, यह टेंडर आवंटन पूरी तरह सुनियोजित साजिश का हिस्सा था, जो रेलवे के विद्युत वितरण कार्यों से संबंधित था.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के आवास और परिसर की तलाशी में जो बरामदगी हुई, वह किसी सरप्राइज से कम नहीं था. अधिकारी के घर से 90.79 लाख रुपये नकद, 241.30 ग्राम सोने के आभूषण, 2577 ग्राम चांदी के गहने (मूल्य 42.52 लाख रुपये) और निवेश संबंधी दस्तावेजों के अलावा ऑफिस से 3.85 लाख रुपये कैश बरामद किया गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘भारतीयों पर न हो संकट का असर’, PM मोदी ने दिया निर्देश; कैबिनेट में कई अहम फैसले मंजूर

सीबीआई द्वारा कुल मिलाकर 1.47 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई. ये आभूषण और नकदी आय के स्रोत से मेल नहीं खाते, जिसकी गहन जांच चल रही है. पिछले साल रेलवे में इसी तरह के कई मामलों ने विभाग की छवि को धक्का पहुंचाया था. यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को नई गति देगी.

First published on: Mar 10, 2026 08:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.