हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी वनतारा की महाआरती में हुए शामिल, किया 'हर हर महादेव' का जाप; देखें VIDEO

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने ‘GOAT टूर’ के दौरान भारत में फुटबॉल प्रेमियों का जबरदस्त मनोरंजन किया. अपने  टूर के दौरान मेसी ने जामनगर स्थित अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ का दौरा किया.

विज्ञापन

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने ‘GOAT टूर’ के दौरान भारत में फुटबॉल प्रेमियों का जबरदस्त मनोरंजन किया. अपने  टूर के दौरान मेसी ने जामनगर स्थित अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ का दौरा किया.

इस दौरान मेसी ने वनतारा में पारंपरिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया. बता दें कि लियोनल मेसी के वनतारा दौरे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जहां उन्होंने वनतारा में मौजूद मंदिर में ‘महाआरती’ में हिस्सा लिया.

वनतारा में मौजूद मंदिर में महाआरती में लिया मेसी ने हिस्सा

इस दौरान महाआरती में मेसी ने अंबे माता पूजा, गणेश पूजा, हनुमान पूजा भी की. वायरल वीडियो में मेस्सी को ‘हर हर महादेव’ और ‘जय माता दी’ का उद्घोष करते सुना जा सकता है.

विज्ञापन

मेसी ने की वनतारा द्वारा किए जा रहे काम की तारीफ

बता दें कि मेसी इस दौरान वहां भी गए, जहां बचाए गए बड़े वन्य जीवों जैसे बाघ, तेंदुआ, हाथी, शाकाहारी पशु, सरीसृप और संरक्षण में रखे गए अन्य जानवरों की देखभाल की जाती है.

उन्होंने देखभाल करने वालों और पशु चिकित्सा कर्मचारियों के साथ बातचीत की और विशेष चिकित्सा देखभाल, पोषण और पुनर्वास प्रोटोकॉल सहित पशु कल्याण प्रथाओं के बारे में जानकारी ली.  इस दौरान मेसी के साथ-साथ इंटर मियामी के साथी खिलाड़ी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

वनतारा अच्छा काम कर रहा- मेसी

मेसी ने कहा, ‘वनतारा जो काम करता है वह वास्तव में शानदार है. जानवरों के लिए किया गया काम, उन्हें मिलने वाली देखभाल, जिस तरह से उन्हें बचाया और पाला जाता है वह  वास्तव में प्रभावशाली है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमने यहां बहुत अच्छा समय बिताया, पूरे समय खुद को सहज महसूस किया और यह एक ऐसा अनुभव है जो यादों में बस जाता है. हम निश्चित रूप से दोबारा आएंगे ताकि इस सार्थक कार्य को प्रेरित और समर्थन देना जारी रख सकें.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola