---विज्ञापन---

देश angle-right

बंगाल की खाड़ी में उठा सीजन का पहला तूफान ‘रेमल’, 102 किमी. की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD का अलर्ट

Remal Storm Update: बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे सीजन के पहले तूफान रेमल के कारण पश्चिचम बंगाल के तटीय इलाकों में बाढ़ आ सकती हैं। आईएमडी ने इस संबंध में अलर्ट भी जारी किया है।

---विज्ञापन---

Remal Storm in Bay of Bengal: बंगाल की खाड़ी में तूफान विकसित हो रहा है जिसके कारण चक्रवात आने की संभावना है। यह भीषण तूफान 26 मई पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश में भयंकर तबाही ला सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठने वाला यह इस सीजन का पहला तूफान होगा। हिंद महासागर में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के तहत इसका नाम ‘रेमल’ दिया गया है। इसका सुझाव ओमान ने दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक यह बंगाल की खाड़ी से उत्तर पूर्व की ओर बढ़ सकता है।

तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में बाढ़ आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई को मध्य और उससे सटे दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होने की संभावना है। यह 25 मई और 26 मई को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और ऊंचे से बहुत ऊंचे तक हो जाएगा। 25 मई की शाम से ओडिशा के तट, बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल इसकी लहरें करीब 1.5 मीटर तक ऊंची उठेगी।

---विज्ञापन---

102 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर क कई इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ आ सकती है। आईएमडी के अनुसार इस दौरान 102 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी जारी की है। मछुआरों को 24 मई तक बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मध्य बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गई है। वहीं 25 से लेकर 27 मई तक मछुआरों को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में जाने से बचने की सलाह जारी की गई है।

---विज्ञापन---

लगातार बढ़ रहा समुद्री सतह का तापमान

आईएमडी ने 26 और 27 मई को उत्तरी उड़ीसा, बंगाल, त्रिपुरा, दक्षिण मणिपुर और मिजोरम में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन बढ़ने और गर्मी के कारण समुद्र की सतह का तापमान बढ़ रहा है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार समुद्री सतह का तापमान 27 डिग्री और उससे अधिक होना जरूरी है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान 30 डिग्री के आसपास है।

ये भी पढ़ेंः जानें क्या होती है Heat Wave? जो Delhi-NCR समेत कई राज्यों में बनी जानलेवा, IMD ने क्यों जारी किया रेड अलर्ट?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः सावधान! आ रहा चक्रवाती तूफान, 102 की स्पीड से मचाएगा कहर; भारी बारिश होने का अलर्ट

First published on: May 24, 2024 05:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola