सावधान! आ रहा चक्रवाती तूफान, 102 की स्पीड से मचाएगा कहर; भारी बारिश होने का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : देश में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ी रही है। ऐसे में लोगों को अब बारिश का इंतजार है। बंगाल की खाड़ी से मानसून कब आएगा? इसे लेकर आईएमडी ने बड़ा अपडेट दिया है। हालांकि, केरल में प्री-मानसून आने से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

Monsoon Updates

Monsoon Update 2024

Monsoon Updates : दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी का कहर झेल रहा है तो वहीं दक्षिण भारत में मौसम कूल-कूल हो गया है। केरल में प्री-मानसून एक्टिव हो गया, जहां बारिश ने खूब तबाही मचाई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि देश में मानसून कब दस्तक देगा?

केरल में प्री मानसून का दस्तक

केरल में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरसे। मूसलाधार बारिश से 4 लोगों की मौत हो गई और सड़कों पर पानी भर गया। आईएमडी ने 9 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही मछुआरों को समुद्र के आसपास नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है।

बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल तटों के पास 26 मई को पहुंचेगा चक्रवाती तूफान

देश में बंगाल की खाड़ी से मानसून आएगा। पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव क्षेत्र पिछले 12 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया और 23 मई तक उसी क्षेत्र में स्थित था। 24 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक दबाव के रूप में केंद्रित होने की संभावना है। उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते रहने के लिए 25 मई की सुबह तक पूर्व-मध्य बीओबी पर चक्रवाती तूफान के रूप में और तेज हो जाएगा। फिर यह उत्तर की ओर बढ़ेगा और 26 मई की शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल तटों के पास पहुंचने के आसार हैं। चक्रवाती तूफान की वजह से 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

IMD का ऑरेंज अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में 27 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 26 और 27 मई को जमकर बादल बरसेंगे। केरल और माहे में आज भी वर्षा होने के आसार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ