क्या किसान आंदोलन से बढ़ रहे सब्जियों के दाम? रास्ते में फंसे हैं 10 हजार ट्रक

Farmers Protest Updates: किसान आंदोलन के चलते सप्लाई प्रभावित हो रही है। जिससे सब्जियों की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

farmers protest vegetable price hike kisan andolan updates

Farmers Protest: किसान आंदोलन के चलते सब्जियों की कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Farmers Protest Updates: किसान आंदोलन का आज शुक्रवार को चौथा दिन है। किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन का असर अब आम जनजीवन पर दिखना शुरू हो गया है। महंगाई तेजी से बढ़ने लगी है। इसका असर सब्जियों के दामों पर भी देखने को मिल रहा है। सब्जियों के दामों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिलने लगी है।

80 प्रतिशत तक बढ़ गए दाम

जानकारी के अनुसार, आलू, टमाटर, मटर, गोभी, गाजर समेत कई सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर की कुछ मंडियों में सब्जियों के दाम 80 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। उदाहरण के लिए आलू की 25 किलो वाली क्रेट की कीमत 500 रुपये तक हो गई है। यह क्रेट पहले 300-400 रुपये में बेची जाती थी। इसी तरह 15 रुपये किलो बिकने वाली गोभी 25 रुपये किलो तक बेची जा रही है।

Advertisment

10 हजार ट्रक रास्ते में फंसे

जानकारी के अनुसार, किसान आंदोलन के चलते लगभग 10 हजार ट्रक रास्ते में फंसे हुए हैं। इससे सप्लाई प्रभावित हो गई है। जिससे महंगाई भी तेजी से बढ़ रही है। आने वाले दिनों में इसमें और भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। किसान आंदोलन के चलते पंजाब-हरियाणा से सब्जियां दिल्ली और आगे नहीं पहुंच पा रही है। यहां बॉर्डर सील होने से सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इससे दामों में भारी बढ़त देखने को मिल रही है।

आपको बता दें कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। चौथे दिन शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर हंगामा देखने को मिला। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। साथ ही पंजाब में दुकान-हाईवे बंद कर दिए गए।

विज्ञापन

पंजाब में बसें सड़कों से नदारद रहीं

वहीं जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने लगभग 50 ट्रेड यूनियन नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। ये आंदोलनकारी किसानों की मांगों के समर्थन में लाल चौक पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से ‘भारत बंद’ के आह्वान के बाद पंजाब में बसें सड़कों से नदारद रहीं। वहीं हरियाणा में टोल प्लाजा पर किसानों ने धरना दिया। यह पिछले दिनों से जारी है। राज्य में कई स्थानों पर बाजार बंद रहे। किसानों ने कई स्थानों पर प्रदर्शन कर पठानकोट, तरनतारन, बठिंडा और जालंधर में नेशनल हाइवे जाम कर दिए। हालांकि किसानों के प्रदर्शन को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि कुछ मांगों को लेकर सहमति बन गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ